google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 खत्म हुआ इंतजार, वेब सीरीज इश्क किल्स की रिलीजिंग आज

Advertisement

Ad



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

खत्म हुआ इंतजार, वेब सीरीज इश्क किल्स की रिलीजिंग आज

मथुरा! सवांददाता! म्सीरीज इश्क किल्स में अहम भूमिका निभाने वाले शेखर तोमर को बधाई देते एनयूजेआई के राष्ट्रीय सचिव, उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष व ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट।
खत्म हुआ इंतजार, वेब सीरीज इश्क किल्स की रिलीजिंग आज
-उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु ने दी शेखर तोमर को बधाई
-कड़ी मेहनत व लगन के दम पर शेखर को मिली कामयाबी:उपमन्यु
-लव, कॉमेडी, थ्रेलर व ड्रामे का तड़का है इश्क किल्स: शेखर तोमर
मथुरा। ब्रज की इस माटी में जन्मा उभरता सितारा शेखर तोमर अब मुंबई में बसी फिल्मी दुनिया में अपने कदम जमा चुका है। दुनिया भर के युवाओं को बेसब्री से इंतजार है।  तो अब उनके निर्देशन में बनी आने वाली वेब सीरीज इश्क किल्स की रिलीजिंग का। ट्रिपल ए एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस वेब सीरीज इश्क किल्स की रिलीजिंग 22 मई को होगी।
गुरुवार को उनके ईस्ट प्रताप नगर स्थित आवास पर पहुंचकर उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष व ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने शेखर तोमर को बधाई दी।
उन्होंने उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मथुरा में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। आज कड़ी मेहनत व लगन के दम पर ही शेखर तोमर फिल्मी दुनियां में अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब हुए हैं। उन्होंने ब्रज के साथ-साथ पूरे देश के गौरव को बढ़ाया है। लोगों को उनकी ये वेब सीरीज इश्क किल्स देखकर उनकी हौसलाफजाई करनी चाहिए जिससे अन्य युवा भी निसंकोच आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित हो। उन्होंने माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर शेखर तोमर को बधाई दी। बता दें कि मथुरा निवासी राजकुमार तोमर के 29 वर्षीय बड़े पुत्र शेखर तोमर को शुरू से ही फिल्म इंडस्ट्रीज में जाने का शौक था यही कारण है कि उन्होंने अपना कैरियर बनाने के लिए इस लाइन को चुना। उनका छोटा पुत्र गुजरात की ओर से क्रिकेट में अपना भाग्य आजमा रहा है। वेब सीरीज इश्क किल्स के बारे में जानकारी देते हुए शेखर तोमर ने बताया कि इस वेब सीरीज में दर्शकों की पसंद के अनुरूप लव, कॉमेडी, थ्रेलर व ड्रामा का समावेश किया गया है। प्रेमी युगलों को ये सीरीज काफी पसंद आने वाली है। यही कारण है कि इंटरनेट पर अब तक इसे 10 में से 8 रेटिंग मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि 22 मई को रिलीज होने वाली इस वेब सीरीज इश्क किल्स में चार एपिसोड होंगे।  जिसमें फिल्मी दुनिया के जाने-पहचाने कलाकारों को अभिनय करने का मौका मिला है। इसकी शूटिंग जयपुर में की गई थी। उन्होंने बताया कि दर्शक अपने मोबाइल के प्ले स्टोर से डिजिटल चैनल उल्लू एप्प डाऊनलोड कर इसे आसानी से देख सकते हैं। बता दें।  कि इससे पूर्व बतौर सहायक निर्देशक शेखर तोमर टॉयलेट एक प्रेम कथा, जीटीवी के डोली अरमानों की, सहारा वन के आखिर एक बहु बेटी होती जैसे एक दर्जन से अधिक धारावाहिकों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। इस वर्ष के अंत तक उनकी एक और बॉलीवुड फिल्म धूम मचाने को तैयार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ