स्वाभिमान रैली को ऐतिहासिक बनाने में जुटे रहे कार्यकर्ता, खेरागढ़ में चला जनसंपर्क अभियान
आज आगरा में जुटेंगे युवा, बाजार में जनसंपर्क कर रैली में शामिल होने की अपील
खेरागढ़। अक्टूबर को आयोजित होने वाली स्वाभिमान रैली को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए तैयारियां पुरी हो गई हैं। इसी क्रम में खेरागढ़ बाजार में जनसंपर्क अभियान चलाकर व्यापारियों, युवाओं और क्षेत्रीय लोगों से संपर्क किया गया तथा रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई। जनसंपर्क के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। आयोजकों ने रैली को युवाओं के सम्मान, अधिकारों और स्वाभिमान की आवाज बताते हुए इसे सफल बनाने का आह्वान किया।
पूर्व मंत्री एवं रैली प्रभारी मनवीर सिंह चिकारा ने कहा कि स्वाभिमान रैली केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि युवाओं के सम्मान और उनके हक की लड़ाई है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगरा में युवाओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिलेगी और रैली ऐतिहासिक रूप लेगी। जिलाध्यक्ष गोविंद शर्मा ने कहा कि संगठन की टीम बूथ स्तर तक तैयारियों में जुटी हुई है। खेरागढ़ क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान लोगों का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ रैली की तैयारियों में लगे हैं और इसे सफल बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। युवा जिलाध्यक्ष रविन्द्र चाहर ने कहा कि युवा इस रैली की सबसे बड़ी ताकत हैं। नौजवान अपने सम्मान और अधिकारों की आवाज बुलंद करने के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने युवाओं से एकजुट होकर रैली में भागीदारी करने की अपील की। युवा जिला महासचिव एवं संगठन प्रभारी ठाकुर शिवम राघव ने खेरागढ़ बाजार में मिले सहयोग और समर्थन के लिए क्षेत्रीय लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी एकजुटता प्रदर्शित करने का आह्वान किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष योगेन्द्र सिकरवार, युवा विधानसभा अध्यक्ष लक्की ठाकुर सहित अजय, भूदेव शर्मा, सोनू, दिगम्बर, मुनेद्र सिंह, मोंटी, अभिषेक गुर्जर, रिहान खान, सम्राट, भुवनेश मित्तल, ध्रुव सिकरवार, लोकेश शर्मा, अनमोल शर्मा, कान्हा, अथर्व मित्तल, रॉबिन खान, जतिन, शिबू पहलवान, अमित, चेतन, अभिषेक, आदित्य ठाकुर, रवि, दिगम्बर सिकरवार, रामलखन, अमन, आकाश, अर्पित, अनुज, आरू, प्रियांशू, ठाकुर दिशान्त, अजय कटारा, शिवा, संजय धाकरे, प्रशांत, अर्जुन पचौरी, रजत पचौरी, करन गोस्वामी, देव भारद्वाज, हार्दिक पचौरी, ऋषभ सिकरवार, पीयूष, नैतिक सिंघल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





.jpeg)



0 टिप्पणियाँ