google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 नन्हे फाइटर योगीराज ने लहराया परचम, किक-बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल

Ad


 



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

नन्हे फाइटर योगीराज ने लहराया परचम, किक-बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल

 नन्हे फाइटर योगीराज ने लहराया परचम, किक-बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल



आगरा। 9 साल के बच्चे ने वो कर दिखाया जो बड़े-बड़े नहीं कर पाते। हम बात कर रहे हैं बीडी कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के क्लास 4 के छात्र योगीराज गौतम की, जिसने किक-बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर न सिर्फ अपने माता-पिता बल्कि पूरे स्कूल का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। आगरा में बीडी कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किक- बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इसमें शहर के नामी स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया था। बीडी कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की तरफ से कक्षा चार के छात्र योगीराज गौतम ने भी इसमें प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के पहले ही राउंड से योगीराज ने अपने आक्रामक खेल से सभी को चौंका दिया। सेमीफाइनल तक उन्होंने एक के बाद एक मुकाबले जीते और फाइनल में उनकी भिड़ंत हुई सेंट पॉल स्कूल के एक अनुभवी छात्र से हुई। जोकि फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक था। योगीराज ने आखिरी सेकंड तक हिम्मत नहीं हारी और शानदार किक्स और पंच के दम पर सेंट पॉल के छात्र को पछाड़ दिया और द्वितीय पुरस्कार पर कब्जा कर लिया।

जैसे ही योगीराज के मेडल जीतने की खबर गौतम परिवार तक पहुंची, घर में खुशी की लहर दौड़ गई। मोहल्ले में मिठाइयां बांटी गईं। योगीराज को बधाई देने वालों का तांता लग गया। योगीराज बेहद कम उम्र से ही मार्शल आर्ट्स में रुचि रखते हैं। वह रोज सुबह 5 बजे उठकर प्रैक्टिस करते हैं, फिर स्कूल जाते हैं। उनकी इस अनुशासित दिनचर्या और मेहनत का ही नतीजा है कि आज वह चैंपियन बनकर उभरे हैं। योगीराज के पिता पत्रकार कपिल गौतम ने इस जीत का पूरा श्रेय बीडी कॉन्वेंट स्कूल के प्रबंधन और खेल शिक्षकों को दिया है। उन्होंने कहा कि स्कूल बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के लिए लगातार प्रेरित करता है। वहीं स्कूल के प्रधानाचार्य ने भी योगीराज को बधाई देते हुए कहा कि योगीराज जैसे छात्र ही स्कूल की असली पहचान हैं और स्कूल भविष्य में भी ऐसे टैलेंट को पूरा सपोर्ट करेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ