निर्दलीय स्नातक कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी के समर्थन में बनी चुनाव रणनीति, जीताने का संकल्प
आगरा। विधान परिषद स्नातक निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. राहुल राज कुलश्रेष्ठ को कांग्रेस का समर्थन प्राप्त हो चुका है। डॉ. राहुल राज कुलश्रेष्ठ के समर्थन में हरियाली वाटिका में वरिष्ठ कांग्रेस जनों की एक आवश्यक बैठक शिक्षक नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष यादराम शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेस जनों ने प्रत्याशी को हर संभव प्रयास कर जीताने का संकल्प लिया। बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमाशंकर शर्मा, राम टंडन, रणवीर शर्मा, भारत भूषण गप्पी, मनोज बोहरा, महेंद्र रावत, नवीन गर्ग, सचिन चौधरी, सत्येंद्र कैम, अमीचंद जाटव, ओम शर्मा, राजीव गुप्ता, विराज गहना, आशु शर्मा, राम वकील धाकरे, लोकपाल वर्मा, कपिल बाजपेई आदि ने प्रत्येक वोटर तक पहुंचने की रणनीति बनाई। रणनीति के तहत एक चुनाव संचालन समिति का भी गठन किया गया। संचालन विराज गहाना ने किया। प्रत्याशी डॉ. राहुल राय कुलश्रेष्ठ ने सभी कांग्रेसियों से वादा किया कि वह इस चुनाव को जनता की हित में क्षेत्र के विकास में और आपसी सौहार्द तथा सर्व समाज के हित में लड़ रहे हैं। अगर वह चुनाव जीतते हैं तो निश्चित तौर से क्षेत्र में जो गंभीर समस्याएं अभी तक बनी हुई है उनका प्राथमिकता के तौर पर निराकरण करेंगे।





.jpeg)



0 टिप्पणियाँ