google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 शोभायात्रा में महाराजा अग्रसेन के जयघोष से गूंजा कर्मयोगी

Ad


 



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

शोभायात्रा में महाराजा अग्रसेन के जयघोष से गूंजा कर्मयोगी

 शोभायात्रा में महाराजा अग्रसेन के जयघोष से गूंजा कर्मयोगी



कर्मयोगी क्षेत्र में विन्टेज कार और 18 वैश्य गोत्रों के द्वारो ने बढ़ाई मार्ग की शोभा


आगरा। दो ऊंट, चार घोड़े और बैंड बाजो की धून पर चलते अग्रवंशी। मार्ग में महाराजा अग्रसेन और महारानी माधवी के गूंजते जयघोष। समाजवाद और एक ईंट, एक रुपए का सिद्धांत का सन्देश देती झांकियां। ये नजारा था अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन की 5150वीं जन्म जयंती पर अग्रमिलन समिति की ओर से कमला नगर स्थित कर्मयोगी एक्सटेंशन से निकाली गयी भव्य शोभायात्रा का। अध्यक्ष पवन बंसल व महासचिव संजय अग्रवाल ने बताया कि कर्मयोगी बनी अग्रोहा नगरी में 18 वैश्य गोत्रो के द्वार बनाये गए है जिसमे 'सिंह द्वार' मुख्य द्वार के रूप में सजाया है। शोभायात्रा में आठ सजी झांकियों में 18 राजकुमार और 18 राजकुमारियों के स्वरूप की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। महाराजा अग्रसेन बने सुनील अग्रवाल और महारानी माधवी बनी आरती अग्रवाल की जगह जगह आरती उतारी गयी।

कोषाध्यक्ष विजय अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश अग्रवाल व गिर्राज किशोर ने बताया कि ने बताया कि शोभायात्रा ब्रिज धाम फेस वन, यमुना बिहार चौराहा से अमिता बिहार होते हुए कर्मयोगी क्षेत्र में भ्रमण करते हुए कर्मयोगी फुब्बारे पर सम्माप्त हुई। जगह-जगह शोभायात्राओं की आरती और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कर्मयोगी फुब्बारा पर समापन महाआरती का आयोजन किया गया। इससे पहले सुबह 11 बजे से कर्मयोगी फाउंटेन पर हवन किया गया। इस अवसर पर पार्षद कंचन बंसल, प्रदीप अग्रवाल, राम प्रकाश अग्रवाल, दिनेश चंद मंगल, हरीश गोयल, सुमित गर्ग, संचित गोयल, सचिन अग्रवाल, उमेश सिंघल, आशीष अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, संजीव गर्ग, डीसी गोयल, मोहित अग्रवाल, गिर्राज किशोर अग्रवाल, मोहित गर्ग, ऋषभ गर्ग, संजय गुप्ता, कविता, अनिता, ज्योति, आशी, हर्ष आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ