google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 टीम इण्डिया राइजिंग ने नवरात्र पर गोरल भैरव नाथ मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता व सौंदर्यीकरण अभियान

Ad


 



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

टीम इण्डिया राइजिंग ने नवरात्र पर गोरल भैरव नाथ मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता व सौंदर्यीकरण अभियान

 टीम इण्डिया राइजिंग ने नवरात्र पर गोरल भैरव नाथ मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता व सौंदर्यीकरण अभियान



आगरा। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन माता रानी की असीम कृपा से सामाजिक संस्था 'टीम इण्डिया राइजिंग' द्वारा अपना 661वां स्वच्छता, सौंदर्यीकरण व जागरूकता अभियान सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। यह विशेष अभियान सिकंदरा, आगरा के बाईपुर रोड पर स्थित गोरल भैरव नाथ मंदिर (गणपति स्मार्ट सिटी से 500 मीटर आगे) परिसर में चलाया गया।

नवरात्रि के पावन पर्व और आध्यात्मिक माहौल के बीच टीम इण्डिया राइजिंग के पदाधिकारियों और समर्पित सदस्यों ने मिलकर पूरे मंदिर परिसर की गहन साफ-सफाई की। इस दौरान संस्था के कार्यकर्ताओं ने शिव मंदिर की दीवारों का सुंदर रंग-रोगन कर उसे एक नया, भव्य और आकर्षक रूप प्रदान किया।

आज का यह अभियान पूरी तरह से आध्यात्मिकता, दिव्यता और सकारात्मकता से भरा हुआ था। टीम ने स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक भी किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ