google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 रामबाग चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस और वेंडर के बीच विवाद: लगाए गंभीर आरोप, वीडियो वायरल

Ad


 



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

रामबाग चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस और वेंडर के बीच विवाद: लगाए गंभीर आरोप, वीडियो वायरल

 रामबाग चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस और वेंडर के बीच विवाद: लगाए गंभीर आरोप, वीडियो वायरल

आगरा।
एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रामबाग चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की कथित दबंगई का एक मामला सामने आया है। एक स्थानीय पेटिज विक्रेता (ठेले वाले) ने ट्रैफिक पुलिस पर मुफ्त में पेटिज न देने को लेकर उसका ठेला जबरन उठवाने और थाने में बंद करवाने का आरोप लगाया है। पेटीज की तेल लगाने वाले युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पीड़ित पेटिज विक्रेता रिंकू प्रजापति का आरोप लग रहा है कि रामबाग चौराहे पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने उससे मुफ्त में पेटिज की मांग की थी। उसका आरोप है कि उसके मना करने पर पुलिसकर्मियों ने रंजिश मानते हुए उसका ठेला उठवा लिया और उसे एत्माद्दौला थाने में बंद करवा दिया।

वायरल वीडियो में पेटीज विक्रेता रिंकू प्रजापति का कहना है कि उसका यह ठेला ही उसके और उसके परिवार के भरण-पोषण का इकलौता जरिया है। ठेला बंद होने के कारण उसकी रोजी-रोटी पूरी तरह छिन गई है। न्याय न मिलने और ठेला वापस न मिलने से आहत होकर रिंकू प्रजापति ने वीडियो में कदम उठाने की चेतावनी दी है। उसने कहा है कि यदि उसका ठेला और सामान वापस नहीं मिला, तो वह आत्महत्या करने पर मजबूर हो जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ