समाजसेवा में अग्रणी धन कुमार जैन की कंपनी 'सी.बी. चैन्स' बनी अब 'नेशनल ब्रांड'
मुंबई के नेशनल अवॉर्ड फंक्शन में पायल निर्माण के क्षेत्र में 'सिल्वर ज्वेलरी कंपनी ऑफ़-द-ईयर-2026' से सम्मानित
आगरा। आगरा शहर के जाने-माने चांदी कारोबारी एवं प्रमुख समाजसेवी धन कुमार जैन की शोहरत में विगत दिवस उस समय एक और पुरस्कार जुड़ गया, जब पायल निर्माण के क्षेत्र में उनकी फर्म (सी.बी. चैन्स) को 'सिल्वर ज्वेलरी कंपनी ऑफ़ द ईयर 2026' से नवाजा गया। सितारों की नगरी मुंबई में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल ज्वेलरी अवार्ड में चांदी की ज्वेलरी में अभूतपूर्व योगदान देने के लिए धन कुमार जैन की 'सी.बी. चैन्स' कंपनीको यह सम्मान मिला है। ये महज आगरा ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गर्व की बात है। नॉर्थ इंडिया से सिल्वर कैटेगरी में यह अवार्ड आगरा से 'सी.बी. चैन्स' को मिलना इस बात का सबूत है कि 'सी.बी. चैन्स' कंपनी देश का बेहतरीन ब्रांड बन गया है। यह अवार्ड धन कुमार जैन एवं उनकी पत्नी को मुंबई के वेस्टर्न पवई में आयोजित कार्यक्रम में मशहूर फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल द्वारा दिया गया।
धन कुमार जैन ने बताया कि 'सी.बी. चैन्स' को नेशनल लेवल पर अनेक पुरस्कार मिले हैं। डिजाइनिंग एवं विश्वसनीयता के मामले में 'सी.बी. चैन्स' को देश की नंबर वन पायल का खिताब मिल चुका है। स्वयं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कंपनी ओनर एवं समाजसेवी धन कुमार जैन को अपने हाथों से सम्मानित कर चुके हैं। बताते चलें कि श्री सर्राफा कमेटी के अध्यक्ष धन कुमार जैन सामाजिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। वह सामाजिक संस्था हेल्प आगरा, अपना घर, लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन सेवा सदन, नेशनल चैंबर समेत दर्जनों संस्थाओं से जुड़े हुए हैं और उनके महत्वपूर्ण पदों पर सुशोभित है।





.jpeg)



0 टिप्पणियाँ