google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 दिग्गज औद्योगिक संस्थाएं सम्मानित, रैंप वॉक पर उद्यमियों ने बिखेरा जलवा

Ad


 



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

दिग्गज औद्योगिक संस्थाएं सम्मानित, रैंप वॉक पर उद्यमियों ने बिखेरा जलवा

 दिग्गज औद्योगिक संस्थाएं सम्मानित, रैंप वॉक पर उद्यमियों ने बिखेरा जलवा

दैनिक वे टू लक्ष्य न्यूज फोटो 1


'सीएफपीआईए' का भव्य दीपावली परिवार मिलन व डांडिया उत्सव संपन्न, केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह रहे मुख्य अतिथि


आगरा। ताजनगरी के रमाना ग्रैंड में चैंबर ऑफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन 'सीएफपीआईए' द्वारा आगरा के रमाना ग्रैंड में आयोजित ‘दीपावली परिवार मिलन समारोह एवं डांडिया कार्यक्रम’ बेहद भव्य और यादगार रहा। इस उत्सव में एसोसिएशन से जुड़े शहर के नामचीन उद्यमी और व्यापारी अपने परिवारों के साथ शामिल हुए। सभी ने पूरे उत्साह, पारंपरिक परिधानों और आपसी सौहार्द के साथ दीपावली का जश्न मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एस.पी. सिंह बघेल एवं विशिष्ट अतिथियों दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राकेश गर्ग, धौलपुर नगर परिषद सभापति गिरीश गर्ग, उपयुक्त उद्योग शैलेंद्र सिंह, लघु उद्योग भारती के प्रदेश सचिव मनीष अग्रवाल 'रावी', जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता, नेशनल चैंबर से अंबा प्रसाद गर्ग, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन राकेश चौहान, स्वदेशी जागरण मंच संजीव महेश्वरी, भानु गोयल महाजन द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस मौके पर 'सीएफपीआईए' के अध्यक्ष राजकुमार भगत, उपाध्यक्ष नितिन गोयल व आशीष गर्ग, सचिव विकास चतुर्वेदी व सिद्धार्थ अग्रवाल और महासचिव अनुज सिंघल ने सभी आगंतुकों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

*मंच पर दिखा 'फैशन का जलवा' और सुपर जोड़ी का टैलेंट*

समारोह के पहले सत्र में 'सीएफपीआईए सुपर जोड़ी- 2026 बेस्ट कपल'  प्रतियोगिता का खास आयोजन हुआ। इसमें उद्यमियों ने अपनी जीवनसंगिनी के साथ 'फैशन का है ये जलवा' गीत पर शानदार रैंप वॉक और कैटवॉक कर समां बांध दिया। इसके साथ ही महिलाओं के लिए 'करवा चौथ स्पेशल थाली सज्जा' प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें उनकी रचनात्मकता देखते ही बनती थी। अपने संबोधन में केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने कहा, 'आगरा औद्योगिक पटल पर लगातार मजबूत हो रहा है, विशेषकर फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में यहाँ के उद्यमियों ने तेजी से प्रगति की है। इस तरह के पारिवारिक आयोजन काम के तनाव से दूर आपसी संपर्क, संवाद और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं।'

*6 उद्यमियों को मिला 'उद्यम शिरोमणि सम्मान'*

उद्योग जगत में उत्कृष्ट योगदान के लिए समारोह में 6 औद्योगिक संस्थानों को 'उद्यम शिरोमणि सम्मान 2026' से नवाजा गया। सम्मानित होने वालों में शामिल हैं:-

1-  अमित गर्ग (बालाजी बेवरेजेस)

2-  राहुल बंसल (केएनपीसी प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड)

3-  आशीष गर्ग (बीपी फ्लोर मिल प्राइवेट लिमिटेड)

4-  अमित सिंघल (कायला एग्रो इंडस्ट्रीज)

5-  राजेश गोयल (द रमना ग्रैंड)

6-  विवेक उपाध्याय (श्री फूड इंडस्ट्रीज)

समाज में विशेष योगदान के लिए धौलपुर नगर परिषद के सभापति गिरीश गर्ग को 'सेवा समर्पण शिरोमणि सम्मान 2026' से विभूषित किया गया।

*एक ही छतरी के नीचे पूरा फूड सेक्टर*

कार्यक्रम के संयोजक राजेश गोयल (माना कैटर्स) ने बताया कि फूड प्रोसेसिंग चैंबर आगरा में निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। आज एक ही अंब्रेला के नीचे कैटरर्स, स्वीट्स मैन्युफैक्चरर्स, दाल-फ्लोर मिल, मसाला और तेल व्यापारी एकजुट होकर देश की अर्थव्यवस्था में योगदान दे रहे हैं। अंत में डांडिया की खनकती धुनों पर सभी सदस्यों ने गरबा का जमकर आनंद लिया और बच्चों ने आतिशबाजी कर त्योहार की खुशियां बांटीं। चेंबर अध्यक्ष राजकुमार भगत ने अपनी स्वागत उद्बोधन में सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। व्यवस्थाओं को सफल बनाने में अपरार्क शर्मा, दिलीप कुमार, अनिल सविता और अमित यादव का सराहनीय योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ