google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 डांडिया की धुन पर थिरके कदम, मारुति फॉरेस्ट में छाया उत्सव का उल्लास

Ad


 



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

डांडिया की धुन पर थिरके कदम, मारुति फॉरेस्ट में छाया उत्सव का उल्लास

डांडिया की धुन पर थिरके कदम, मारुति फॉरेस्ट में छाया उत्सव का उल्लास



कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, दीपावली मेले में तीन दर्जन से अधिक स्टॉल बने आकर्षण



आगरा। डांडिया की खनक, संगीत की मस्ती और दीपावली के उल्लास से शमशाबाद रोड स्थित मारुति फॉरेस्ट वेलफेयर सोसाइटी का परिसर उत्सव के रंगों में रंग गया। सोसाइटी की ओर से आयोजित दीपावली मेला एवं डांडिया नाइट में लोगों ने जमकर धमाल मचाया। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने ऐसा समां बांधा कि डांडिया की धुन पर हर कोई थिरकने को उत्साहित नजर आया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने डांडिया खेलकर उत्सव की खुशियां साझा कीं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसपी सिंह बघेल की उपस्थिति रही। डांडिया नाइट के साथ आयोजित दीपावली मेले में भी लोगों ने खूब रुचि दिखाई। मेले में तीन दर्जन से अधिक दुकानों पर खरीदारी का अवसर मिला। विभिन्न स्टॉलों पर खरीदारी के साथ लोगों ने उत्सवी माहौल का आनंद लिया। आयोजन ने सोसाइटी के निवासियों को एक साथ मिलकर त्योहार मनाने और आपसी मेलजोल बढ़ाने का अवसर प्रदान किया।

सोसाइटी के सचिव रौनक गुप्ता ने बताया कि दीपावली के अवसर पर इस आयोजन का उद्देश्य निवासियों को मनोरंजन के साथ आपसी एकता और सौहार्द का मंच प्रदान करना है। डांडिया नाइट और मेले के माध्यम से त्योहार की खुशियों को सामूहिक रूप से मनाया गया।

इस अवसर पर सोसाइटी के अध्यक्ष जयवीर सिंह, सचिव रौनक गुप्ता, अंकित गुप्ता, राहुल गुप्ता, संजय कुमार गुप्ता, अतुल गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, अशोक शर्मा, आकांश गुप्ता, पावन कुलश्रेष्ठ, सुरेश वर्मा आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ