google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 वैदिक लाइफ योग सेंटर द्वारा शरद पूर्णिमा पर 100 किलो औषधि युक्त खीर का वितरण

Ad


 



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

वैदिक लाइफ योग सेंटर द्वारा शरद पूर्णिमा पर 100 किलो औषधि युक्त खीर का वितरण

 वैदिक लाइफ योग सेंटर द्वारा शरद पूर्णिमा पर 100 किलो औषधि युक्त खीर का वितरण

way to Lakshya News photo 1 


आगरा। वैदिक लाइफ योगा  सेंटर की ओर से शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर बल्केश्वर चौराहे पर 100 किलो औषधि युक्त खीर का वितरण किया गया। सदस्यों ने बताया कि मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात जब चंद्रमा की शीतल किरणें खीर पर पड़ती हैं तो वह अमृत तुल्य हो जाती है। चंद्रमा की अमृतमयी किरणों का विशेष प्रभाव खीर पर पड़ता है, जिसके सेवन से वह खाने वालों के लिए अमृत का कार्य करती है। वैदिक योगा लाइफ सेंटर के संचालक आचार्य पवन जी और उनकी टीम द्वारा रात्रि में विशेष रूप से तैयार की गई 100 किलो खीर में कई लाभदायक औषधियों को मिलाया गया था। 

टीम ने बल्केश्वर चौराहे पर आने-जाने वाले सभी लोगों को खीर प्रसाद के रूप में वितरित की, ताकि शरद ऋतु में होने वाली परेशानियों जैसे अस्थमा, खांसी, जुकाम, बुखार व अन्य बीमारियों से बचाव हो सके। इस सेवा कार्य में शुभलेष, सचिन, ऋषि, रवि, राहुल, संजना, दीपक, नितेश और ललिता करमचंदानी आदि सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर आचार्य पवन जी ने बताया कि आजकल की तनाव भरी जिंदगी में योग ही सबसे सुंदर और सुलभ साधन है, अपने आप को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रखने का। इसलिए 'योग अपनाओ, रोग भगाओ।'

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ