*बाबा साहेब के संविधान की देन मैं दूसरी बार उप मुख्यमंत्री बना*
*अंबेडकर के अधूरे सपने को हमारी सरकार एक-एक कर पूरा करेगी*
*31वीं भीमनगरी का थाईलैंड से आए भंते फ्रा अमनात इंटीटेचो ने किया उद्घाटन*
*प्रख्यात पंजाबी गायिका गिन्नी माही के लोकगीतों पर झूमे शहरवासी*
*आज सौ जोड़ों के होंगे बौद्ध रीति से सामूहिक विवाह, तहसील चौराहे से निकलेगी बारात*
आगरा। ग्यासपुरा क्षेत्र की भीमनगरी समारोह आयोजन समिति की ओर से डॉ. भीमराव आम्बेडकर की 135वीं जयंती पर जीआईसी मैदान में सजी 31वी भीमनगरी में डॉ. आंबेडकर जी के अनुयाइयों का उत्साह देखते ही बना चहुंओर बाबा साहेब के नारे गूंज रहे थे। मंच से वक्ता संबिधान शिल्पी द्वारा कही गई बातों को दोहराते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए लोगों को प्रेरणा दे रहे थे। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को भीमनगरी के मंच पर आता देख पूरा कार्यक्रम स्थल नमो बुद्धाय और जय भीम के जयघोष से गूंज उठा। बौद्ध वंदना कर थाईलैंड से आए भंते फ्रा अमनात इंटीटेचो के साथ धम्म दीप, धम्म उज्ज्वल, भंते चंद्र बोधि, आनंद रत्न, सिद्धार्थ बोधि और विख्खू शीलानंद ने चक्रवर्ती सम्राट अशोक के महल का विधिवत उद्द्घाटन किया। क्षेत्रीय आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का भव्य तथागत बुद्ध की प्रतिमा भेंट की। संयोजक राहुल सागर ने नीली पगड़ी पहना कर उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया
मंच भीमनगरी में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि हम सब बाबा साहेब है। नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने और मैं दूसरी बार उपमुख्यमंत्री बना ये डॉ. अम्बेडकर का ही संविधान की देन हैं। बाबा का संविधान नहीं होता तो आज आदिवासी बेटी को भारत की राष्ट्रपति नहीं होती। डॉ. अंबेडकर के अनन्य अनुयायी है और मैं भी उनमे से एक हूँ और मुझे अनुयायी होने पर गर्व है। अब बाबा साहेब के संविधान की वजह से महिला आरक्षण का क़ानून जल्द ही धरातल पर उतरेगा। सरकार सबका साथ सबका विकास के नारे में विश्वास करती है। समाज के अंतिम छोर तक पहुँचने और विकास करने को संकल्पित हैं। पैसे वाले पर अगर बड़ा घर है तो ग़रीब पर एक कमरे का घर हो ऐसा हमारा प्रयास है। बाबा साहेब के विचारों के अधूरे सपने को एक एक कर भाजपा सरकार ही पूरा करेगी। इसमें चुनौतियाँ भी बहुत है पर सामना करेंगे। विकसित भारत के साथ विकसित आगरा भी बनेगा। उद्बोधन के समापन पर उप मुख्यमंत्री ने जय भीम, जय भारत और नमो बुद्धाया के नारे लगाए| उप मुख्यमंत्री ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के सिद्धांतों को अपनाने का आवाहन किया।
केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि बाबा साहब के तीन तीन सूत्र शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो को अपने जीवन में उतारे। बाबा साहब का कहना था शिक्षा वो शेरनी का दूध है जो पियेगा वो दहाड़ेगा। बाबा साहेब का सबसे बड़ा अधिकार शिक्षा है। ये सुनते ही आंबेडकर अनुयाइयों जय भीम के जय घोष करने लगे। मंच संचालन ऋषि कुमार ने किया।
*गिन्नी माही ने अपने गीतों से मचाया धमाल*
संगीत संध्या में विश्व विख्यात पजाबी लोकगायिका गिन्नी माही ने मंच पर पहुंचते ही सर्वप्रथम तथागत गौतम बुद्ध और बाबा साहेब को हाथ जोड़ कर नमन किया। शहरवासियों के जोश और उत्साह के लिए गिन्नी ने मंच से सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आगरा में इतना बड़ा आयोजन होना बाबा साहेब की दें है। पहली बार आगरा आयी है गिन्नी माही ने मंच से बाबा साहेब की इस दुनिया में तुम्हें दिल से प्रणाम.., बन कर मसीहा आया भीमा…, मैं फैन बाबा साहेब दी.., भीमराव अम्बेडकर जी हमें सारे हक़ दिला गए.., जय जय जय भीम मैं गाउ मैं बेटी भीमराव की.. आदि गीत गाकर धमाल मचा दिया। फैन्स की मांग पर पंजाबी गीत मैं फैन बाबा साहेब दी.. गीत को पुनः गया।
*सर्वधर्म व जाति के पहुंचे लोग*
जीआईसी मैदान में आयोजित भीमनगरी में हज़ारो की संख्या में लोग पहुंचे। *कोषाध्यक्ष संजय सिंह* ने बताया कि आगरा ही नहीं फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, हाथरस, अलीगढ़ सहित विभिन्न शहरों से अनुयायी पहुंचे हैं। आसपास की कॉलोनी में निवास कर रहे सर्वधर्म व जाति के लोग चक्रवर्ती सम्राट अशोक के महल की आभा को देखने पहुंचे। क्षेत्रीय कमेटी द्वारा किसी भी तरह की अव्यवस्था नहीं होने दी जा रही। काफी तादात में आए लोगों ने भीमनगरी की सजावट देखी और संगीत संध्या का आनंद लिया।
*सुरक्षा व्यवस्था की समुचित व्यवस्था*
उप मुख्यामंत्री केशव प्रसाद मौर्या के आगमन को देखते हुए भीमनगरी में सुरक्षा व्यवस्था की समुचित व्यवस्था थी। भीमनगरी स्थल पर बड़ी संख्या में समता सैनिक दल के युवा भी व्यवस्था में तैनात रहे। चप्पे-चप्पे पर बहुतायत संख्या में पुलिस बल तैनात था। 112 की गाड़ी लगातार चक्कर लगा रही थी। फायर बिग्रेड मौके पर मौजूद रही।
*बाबा साहेब का संघर्ष याद दिलाया*
मंच से बाबा साहेब के जीवन के संघर्ष और उनकी शिक्षा के प्रति निष्ठा को दिखाया। डॉ. आंबेडकर द्वारा दलितों के उत्थान के लिए किए गए संघर्ष की पूरी कहानी को मंच से बयां किया गया। वक्ताओं ने कहा की अभावो के बाबजूद डॉ. भीमराव आंबेडकर ने विश्व में अपनी पहचान बनायीं। आयोजन शामिल होने वाले लोग सम्राट अशोक महल के स्वरूप और गायिका गिन्नी माही को एकटक देख रहे थे।
*आज ये होंगे कार्यक्रम*
*क्षेत्रीय अध्यक्ष सुभाष सागर* ने बताया कि 16 अप्रैल को बौद्ध रीति-रिवाज से दहेज़ रहित सौ जोड़ो के सामूहिक विवाह होंगे। सौ घोड़ो पर सौ दूल्हों की बारात भव्य बैण्ड बजो के साथ तहसील चौराहा से जीआईसी मैदान पहुंचेगी। *महामंत्री महेंद्र सिंह* ने बताया कि शाम को मंच पर संगीत संध्या में गायक अनुज जाटव पियावली व देवीराम पप्पू अपनी प्रस्तुति देंगे। मुख्य अतिथि आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद मंच से सम्बोधित करेंगे।
*मनोरंजन के साधनों का रहा इंतजाम*
भीमनगरी में इस बार तमाम प्रकार झूलों, खेल, तमाशे सहित जनता के लिए अन्य मनोरंजक साधनों का के इंतजाम थे। महिलाओं के साथ बच्चों ने झूलों का आनंद लिया। खाने-पीने स्टॉलों पर भी काफी भीड़ नजर आई। इस अवसर पर केंद्रीय समिति के संरक्षक करतार सिंह भारतीय, अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी, महामंत्री श्याम जरारी, संरक्षक प्रताप सिंह सिट्टू, राजाबाबू बौद्ध, रवि शंकर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय राना, सिन्धी जनवेजा, वीर प्रकाश बंटी, सुमित कुमार, देवेन्द्र पिप्पल, उपेंद्र सिंह, राजेंद्र पिप्पल, गौरव राजावत, अवधेश कुमार, दीपक कुमार, दिनेश कुमार, सुबोध मानव, टीटू कुमार, नवल किशोर आदि मौजूद रहे।
*ये राजनेता रहे मौजूद*
केंदीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, महापौर हेमलता दिवाकर, विधायक पुरूषोतम खंडेलवाल, डॉ जीएस धर्मेश, छोटेलाल वर्मा, भगवान सिंह कुशवाह, एमएलसी विजय शिवहरे, लघु उद्योग निगम अध्यक्ष राकेश गर्ग, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता आदि।










.jpeg)



0 टिप्पणियाँ