बुजुर्ग महिला का अपनी पुत्री पर धोखाधड़ी से संपत्ति हड़पने का आरोप
-फ्लैट से कीमती सामान, नगद धनराशि चोरी करने एवं मारपीट, जान से मारने की धमकी देने की शिकायत
-पीड़ित बुजुर्ग महिला द्वारा कोर्ट में परिवाद किया गया दायर, अब आरोपी पुत्री कर रही बिजली कटवाने का प्रयास
दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार पीड़ित बुजुर्ग महिला विमला देवी ने आरोप लगाया है कि प्रार्थिया ने दिनांक 27/07/2015 को हाजी दाऊद बाबू कुरैशी से एक फ्लैट नं0-203 क्षेत्रफल 123.70 वर्गमीटर बांके क्लासिक न्यू दयानगर, ताजगंज, आगरा का बैनामा अपने हक में कराया था तथा उक्त फ्लैट पर प्रार्थिया आज भी काबिज है। दिनांक 20/04/2022 को प्रार्थिया ने अपनी बेटी उमा सिंह पत्नी जितेन्द्र सिंह निवासी-डी 294, यू.पी.एस.आई.डी.ई. साइड पैरामाउन्ड गोल्ड मॉक, सूरजपुर, नोएडा के नाम एक उक्त फ्लैट की वसीयत की थी। पार्थिया द्वारा अपनी बेटी उमा सिंह से कहा कि उक्त वसीयतनामा को तहसील चलकर कॅन्सिल करा देते हैं तो प्रार्थिया की बेटी उमा सिंह ने एक षड्यन्त्र के तहत प्रार्थिया से वसीयत कैन्सिल ना कराकर अपने हक में दिनांक 17/02/2025 को षड्यन्त्र के तहत छल पूर्वक अपने हक में दान पत्र करा लिया तथा उक्त षड्यन्त्र में जितेन्द्र सिंह पुत्र श्री शिव वरन सिंह निवासी-डी294, यू.पी.एस.आई.डी.ई. साइड पैरामाउन्ड गोल्ड मॉक, सूरजपुर, नोएडा मो०नं०- 9560432160 है और परमानन्द पुत्र श्री बंगालीराम निवासी नगला ताल बमरौली कटारा, फतेहाबाद रोड, आगरा षड्यन्त्र में शामिल है। प्रार्थिया द्वारा पूर्व में उक्त लोगों के विरूद्ध शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है। लेकिन आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। पार्थिया 76 वर्ष को असहाय वृद्ध महिला है।
पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि दिनांक 21/02/2026 को समय करीब शाम 6 बजे पाचिया के उक्त फ्लैट पर प्रार्थिया की बेटी उमा सिंह व प्रार्थिया का बेटा ईश्वर बघेल व उसकी पत्नी जयश्री बघेल निवासीगण-411ची, ग्राउण्ड फ्लोर, आदर्श नगर, जवाहर नगर, जयपुर (राज०) व तीन-चार अज्ञात व्यक्ति आये और प्रार्थिया की अलमारी में रखा सामान एक अंगूठी सोने की, चार चूड़ी सोने की, चांदी की पायल 250 ग्राम व 4,00,000/-रूपये नगद को निकाल लिया। प्रार्थिया ने इसका विरोध किया तो उपरोक्त लोगों ने प्रार्थिया के साथ गाली गलौज व जान से मारने की नीयत से गला दबा दिया और कहने लगे कि साली हम तेरा ये सामान ले जा रहे हैं और हमने इसे पलैट का बैनामा प्रियांश बघेल के नाम दिनांक 19/02/2026 को कर दिया है। तू उक्त फ्लैट को खाली कर दे नहीं तो तुझे जान से मार देगें।
प्रार्थिया ने शासन प्रशासन एवं पुलिस के उच्च अधिकारियों से निवेदन किया है कि यदि उसके साथ कोई भी अप्रिय घटना घटित होती हैं तो उसकी जिम्मेदारी उपरोक्त लोगों की होगी। उन्होंने आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए पीड़ित बुजुर्ग महिला को न्याय दिलाने की मांग की है।





.jpeg)



0 टिप्पणियाँ