google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 गुरबाणी कीर्तन से संगत हुई निहाल: गुरु का अटूट लंगर बरता

Ad

Breaking News
Loading...

गुरबाणी कीर्तन से संगत हुई निहाल: गुरु का अटूट लंगर बरता

 गुरबाणी कीर्तन से संगत हुई निहाल: गुरु का अटूट लंगर बरता

दैनिक वे टू लक्ष्य फोटो 1 


आगरा। धन-धन श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शुक्रवार को गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार, काछीपुरा, आगरा कैंट में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ गुरमत समागम आयोजित किया गया, कीर्तन दरबार दरबार में संगत ने गुरु चरणों में माथा टेककर गुरबाणी कीर्तन का आनंद लिया। कीर्तन दरबार की आरम्भता सोदार रहिरास साहिब जी के पाठ से हुई। हजूरी रागी भाई इंद्रजीत सिंह ने गुरबाणी कीर्तन किया, पंथ प्रसिद्ध भाई हरप्रीत सिंह जी आगरा वालो ने अमोलक मधुर गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुति से संगत को निहाल किया। गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं, प्रेम, सद्भाव, सेवा और मानवता के संदेश को याद करते हुए संगत गुरु भक्ति में लीन रही। गुरु नानक देव जी के व्यक्तित्व और उनकी महानता का वर्णन करते हुए 'इक बाबा अकाल मूरत, दूजा रबाबी मरदाना' की भावपूर्ण पंक्ति ने गुरु साहिब की आध्यात्मिक महिमा और गुरबाणी के प्रति श्रद्धा को स्मरण कराया। समागम के समापन पर गुरु महाराज जी के आगे अरदास की गई तथा हुक्मनामा लिया गया। इसके पश्चात गुरु महाराज जी की सवारी को श्रद्धा एवं मर्यादा के साथ सचखंड विश्राम के लिए ले जाया गया, अंत में गुरु का अटूट लंगर बरता गया। जिसमें संगत ने प्रसाद ग्रहण किया। समूचा वातावरण गुरबाणी, श्रद्धा, सेवा और गुरु प्रेम से सराबोर रहा। मुख्य रूप से अमोलक सिंह प्रधान, गुरप्रीत सिंह, गुरु सेवक श्याम भोजवानी, अमरीक सिंह, हरमिंदर सिंह पिंका, हरमिंदर सिंह लकी, मोहन सिंह, तीर्थ राज, बलवीर सिंह, अमनदीप सिंह, इंद्रजीत सिंह, हरशरन, सिंह मनप्रीत सिंह आदि उपस्थिति रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ