google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 *भीमनगरी के मंच पर कटा 31 किग्रा का केक, गूंजा जय भीम का उद्घोष*

Ad


 



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

*भीमनगरी के मंच पर कटा 31 किग्रा का केक, गूंजा जय भीम का उद्घोष*

 *भीमनगरी के मंच पर कटा 31 किग्रा का केक, गूंजा जय भीम का उद्घोष*



*थाईलैंड से आये भंते फ्रा अमनात इंटीटेचो करेंगे भीम नगरी के उद्घाटन*


*आज भीमनगरी में मुख्यअतिथि होंगे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या* 



*आज गिन्नी माही की संगीतमय प्रस्तुति से सजेगी भीमनगरी की शाम*


आगरा । डा. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के लिए 31वीं भीमनगरी का आयोजन शाहगंज स्थित जीआईसी मैदान पर भीमनगरी समारोह आयोजन समिति की ओर से भीम नगरी मुख्य मंच पर संविधान शिल्पी डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के जन्मोत्सव को केक काटकर मनाया। 


क्षेत्रीय अध्यक्ष सुभाष सागर व महामंत्री महेंद्र सिंह ने बताया कि भारत रत्न बाबा साहेब के जन्मदिन पर शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करते रहो का संदेश मंच से दिया। 31वीं भीमनगरी पर आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने 31 किग्रा का केक काटकर लोगो में वितरित कर ख़ुशी व्यक्त की। शिक्षा का भंडारा कार्यक्रम के अंतर्गत जन्मदिन की पूर्व संध्या पर रामनगर पुलिया स्थित डॉ. आंबेडकर विद्यालय में करीब तीन सौ बच्चो को स्कुल बैग व स्टेशनरी भेंट की। मंच सेभीम का जन्मदिन आया खुशिया हज़ार लाया गीत गया तो महिला व पुरुष झूम उठे। पूरा भीमनगरी मंच जय भीम के जयघोष से गूंज उठा। इस अवसर पर संरक्षक प्रताप सिंह सिट्टू, राजाबाबू बौद्ध, रवि शंकर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय राना, सिन्धी जनवेजा, वीर प्रकाश बंटी, सुमित कुमार, देवेन्द्र पिप्पल, राजेंद्र पिप्पल, अवधेश कुमार, दीपक कुमार, दिनेश कुमार, सुबोध मानव, टीटू कुमार, नवल किशोर आदि मौजूद रहे।


*आज आएंगे उप मुख्यमंत्री*

संयोजक राहुल सागर व कोषाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि आज शाम को बुद्ध वंदना कर थाईलैंड से आये विद्वान भंते फ्रा अमनात इंटीटेचो भीम नगरी के उद्घाटन करेंगे और मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंच से बाबा साहेब के अनुयायियों को सम्बोधित करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के क्रम में मंच पर प्रख्यात पंजाबी लोकगायिका गिन्नी माही की संगीत संध्या का आयोजन होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ