google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 व्यापार बंधु की बैठक में गरमाया राजा मंडी बाजार का मुद्दा, दोषियों पर कार्यवाही की मांग

Ad

Breaking News
Loading...

व्यापार बंधु की बैठक में गरमाया राजा मंडी बाजार का मुद्दा, दोषियों पर कार्यवाही की मांग

 व्यापार बंधु की बैठक में गरमाया राजा मंडी बाजार का मुद्दा, दोषियों पर कार्यवाही की मांग

दैनिक वे टू लक्ष्य फोटो 1 


आगरा। जिलाधिकारी सभागार में व्यापार बंधू की मासिक बैठक संदीप वर्मा एडीएम वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पूर्व निर्धारित एजेंडे की समस्याओं पर चर्चा हुई जिसमें प्रमुख रूप से नामनेर के नाले का नाले पटाव, आरबीएस कॉलेज चौराहे पर टॉरेंट के ट्रांसफार्मर द्वारा अतिक्रमण एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। इस सब के उपरांत विगत दिनों राजा मंडी बाजार में नगर निगम के अतिक्रमण अभियान के दौरान वहां के व्यापारियों के साथ सेना की वर्दी पहने हुए नगर निगम कर्मियों ने जो मारपीट, धक्का मुक्की की उसका मुद्दा गरमाया इस संदर्भ में फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के महामंत्री ब्रजेश पंडित ने कहा कि किसी भी सूरत में व्यापारियों के साथ इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल उक्त घटना का की निंदा करता है एवं साथ ही जिलाधिकारी से मांग करता है की अतिक्रमण अभियान चलाने से पहले बाजार कमेटियों, व्यापार मंडलों को भरोसे में किया जाए। व्यापारियों को उचित समय दिया जाए और नगर निगम जो अपने बाउंसरों को सेना की वर्दी पहनाकर बाजार में भय का माहौल पैदा कर रहा है उस पर रोक लगाई जाए। सेना की वर्दी का प्रत्येक भारतीय सम्मान करता है और किसी भी हालत में सैनिक के अलावा किसी को भी उस वर्दी का उपयोग नहीं करना चाहिए, साथ ही उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की कि व्यापारियों के साथ मारपीट करने वाले जो भी हो उनके ऊपर विधि सम्मत कार्यवाही की जाए अगर कुछ लोग जेसीबी पर चढ़ गए थे तो उन पर कार्यवाही की जाए लेकिन उनकी जगह व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ब्रजेश पंडित ने स्पष्ट रूप से कहा कि हम अतिक्रमण के समर्थक नहीं है अतिक्रमण हटाने चाहिए लेकिन अतिक्रमण हटाने की आड़ में व्यापारियों के साथ मारपीट या दुर्व्यवहार नहीं होना चाहिए। इसके लिए ब्रजेश पंडित ने लिखित प्रत्यावेदन भी दिया। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व संदीप कुमार वर्मा, मृत्युनजय सिंह, अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार यादव, डी.सी प्रशासन वीर बहादुर सिंह, एसीपी ट्रैफिक अमित कुमार सिंह, टोरेंट पावर से विमर्श पंडित जी एडीए से नरेंद्र कुमार सिंह व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ