कांग्रेस नेता मो. बशीर उल हक रॉकी के पिता के निधन से शहर में शोक की लहर
आगरा। शहर कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) आगरा के निवर्तमान अध्यक्ष एवं युवा कांग्रेस नेता मो. बशीर उल हक रॉकी के पूज्य पिता सैयद जफर हक उर्फ शाहीन जी का विगत दिनांक 11 फरवरी को दिल का दौरा पड़ने से आगरा में इंतकाल हो गया था। जिनकी मैय्यत दिनांक 12 फरवरी को उनके पैतृक निवास बिहार शरीफ (नालंदा) में हुआ है। बताते चलें कि कांग्रेस नेता बशीर उल हक रॉकी नियर ग्रांड होटल, सुल्तानपुरा, आगरा कैंट, आगरा निवासी हैं। उन्होंने बताया कि उनके पूज्य पिता सैयद जफर हक उर्फ शाहीन जी काफी धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। वह हमेशा मज़लूम और जरूरतमंदों की मदद को तैयार रहते थे। विगत दिवस अचानक उनकी तबीयत खराब होने पर उनको अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के बाद डॉक्टर ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने से उनका इंतकाल हो गया है।
कांग्रेस नेता बशीर उल हक रॉकी के पूज्य पिता के निधन की खबर से शहर भर में शोक की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया एवं फोन के माध्यम से उनको काफी लोगों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की एवं उनको संत्तावना देते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में हम सब आपके साथ हैं, सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की की दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। शोक व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज जैन बोहरा, सैयद अदनान अशरफ, अजहर उमरी, इकबाल अहमद, रिंकू असद, परमजीत सिंह, मनीष भारद्वाज, वसीम अहमद, तारिक अहमद, सलीम अंसारी, शाक्य गुल्लू आदि रहे।


.jpeg)

0 टिप्पणियाँ