मनरेगा बचाओ: जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष संदीप तिवारी को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट
फिरोजाबाद। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर मनरेगा बचाव संघर्ष के तहत 17 फरवरी 2026 को लखनऊ में विधानसभा घेराव के कार्यक्रम के मद्देनजर रविवार को प्रातः फिरोजाबाद जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष संदीप तिवारी को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया।
जिला कांग्रेस कमेटी फिरोजाबाद के पूर्व अध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश की जन विरोधी एवं किसान विरोधी सरकार के निर्देश पर पुलिस द्वारा मुझे मेरे निवास पर प्रातः नजरबंद कर दिया गया। जिससे हम कांग्रेसजन किसानों, मजदूरों की आवाज को तथा जनता की आवाज को और उनके हकों की लड़ाई को नहीं लड़ सकें, परंतु यह जन विरोधी सरकार यह नहीं जानती है कि जब हम लोग गोरों से नहीं डरे तो चोरों से क्या डरेंगे। यह सरकार जिस प्रकार से मनरेगा को खत्म करना चाहती है। उन्होंने कहा कि किसानों को पूंजीपति लोगों का गुलाम बनाना चाहती है ऐसा कांग्रेस पार्टी हरगिज नहीं होने देगी। कांग्रेस पार्टी का किसानों के लिए, मनरेगा को बचाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा।


.jpeg)

0 टिप्पणियाँ