google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 लाभचंद मार्केट के दुकानदारों ने केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल को ज्ञापन दे लगाई गुहार

Ad



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

लाभचंद मार्केट के दुकानदारों ने केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल को ज्ञापन दे लगाई गुहार

 लाभचंद मार्केट के दुकानदारों ने केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल को ज्ञापन दे लगाई गुहार


आगरा। लाभचंद मार्केट एसोसिएशन के दुकानदारों ने रविवार को आगरा व्यापार मंडल अध्यक्ष टी एन अग्रवाल व जय पुरसनानी के नेतृत्व में केंद्रीय राज्यमंत्री एवं आगरा सांसद प्रोफेसर एस पी सिंह बघेल से मिलने पहुंचे और ज्ञापन दिया। दुकानदारों ने उनसे मांग की कि एडीएम सिविल सप्लाई अजय कुमार सिंह लगातार दुकानदारों को डिग्री बनाकर किराया वसूली के नोटिस जारी कर रहें हैं जिससे दुकानदारों में भय व्याप्त हो गया हैं कि कहां से इतने रुपयों का इंतजाम करें जो उनकी डिग्री को देखें। दूसरी तरफ मार्केट के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही होने वाली हैं ऐसे में 70 दुकानदारों के साथ 500 कामगारों के परिवार की रोजी-रोटी का अभाव आयेगा भुखमरी के कगार पर पहुंच जायेंगे। इसीलिए ध्वस्तीकरण से पहले किसी अच्छे व्यवसायिक केंद्र पर विस्थापित किया जाये। मंत्री एसपी सिंह ने दुकानदारों को आश्वासन दिया और हर संभव मदद देने का वादा किया। जय पुरसनानी ने बताया कि आज सुबह 11 बजे सभी दुकानदार जिलाधिकारी आगरा से मिलने जाएंगे। ज्ञापन देने वालों में अशोक मंगवानी, अशोक जैसवानी, नरेंद्र अमरनानी, हेमंत भोजवानी, सुनील करमंचदानी, राजेश अग्रवाल, राजीव गुप्ता, राजेश राठौड़, राकेश बंसल आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ