पालीवाल पार्क वाले महादेव मंदिर पर हुआ विशाल भंडारा, पोला भाई ग्रुप ने किया बाबा का भव्य श्रृंगार
आगरा। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह विशाल एवं भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जगह-जगह बाबा का दरबार सजाया गया विशाल भंडारों के आयोजन हुए एवं भगवान शिव की बारात निकल गई। पूरा शहर महादेव बाबा की भक्ति में डूबा नजर आया। वहीं माँ चामुण्डा देवी एवं पालीवाल पार्क वाले बाबा की असीम अनुकम्पा से महाशिवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को भव्य आयोजन पोला भाई ग्रुप द्वारा पालीवाल पार्क वाले मन्दिर पर किया गया। इस अवसर पर पोला भाई ने बताया कि दिनांक 13 फरवरी, 2026 को भोलेनाथ की लगुन सगाई व रातजगा का कार्यक्रम रखा गया, दिनांक 14 फरवरी, 2026 माँ पार्वती की अनुकम्पा से तेल, हल्दी व मेहंदी के कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में काफी संख्या में माता बहनों ने भाग लिया। भगवान शिव पार्वती के विवाह का मुख्य मुख्य कार्यक्रम रविवार को रखा गया।
मंदिर के महंत आचार्य सचिव दीक्षित एवं डाॅ. देव स्वरूप शास्त्री ने बताया कि भोलेनाथ के विवाह के उपलक्ष्य में दोपहर 3ः00 बजे भंडारा प्रारम्भ कर दिया गया जो कि देर रात्रि तक चलता रहा। कार्यक्रम हेतु मंदिर परिसर में विशाल फूल बंगला सजाया गया तथा बाबा का विशेष श्रृंगार किया गया एवं पूरे पालीवाल पार्क क्षेत्र को विभिन्न सुंदर झांकियों से सजाया गया। सायं 7ः00 बजे भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। आयोजन में हजारों भक्तजनों के प्रभु दर्शन एवं प्रसाद को ग्रहण करने की व्यवस्था की गई।
हजारों की संख्या में बाबा के भक्तों ने विशाल भंडारे के आयोजन में भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया और दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। कार्यक्रम में कार्यकारिणी के सदस्य आशू जैन, पोला भाई, पप्पू भाई, अरविन्द उपाध्याय, राजा शर्मा, आचार्य सचिन दीक्षित, निक्कू पंडित, अनिल चैहान, एडवोकेट उमेश शर्मा, एडवोकेट अनिल अग्रवाल, अरूण शुक्ला, हनी, लालू, राहुल गौतम, सन्नी पंडित, आकाश भारती, काकू भाई, अर्जुन भाई, चेतन बघेल, अभिषेक, रामलखन, राजकुमार, कल्लू भाई आदि उपस्थित रहे।


.jpeg)

0 टिप्पणियाँ