आमंत्रण यात्रा निकाला बाबा श्री मनकामेश्वर नाथ का डोला
अमोल दीक्षित पूछता है आगरा आगरा 8 फरवरी 2026। श्रीमनकेश्वर मंदिर से एक आमंत्रण यात्रा एवं बाबा का डोला झांकी मनकामेश्वर नगर दरेसी नंबर 2 कचहरी घाट बेलनगंज चौराहा पथवारी चौराहा पीपल मंडी से होती हुई मुन्नालाल पेठे वालों पर संपन्न हुई। आमंत्रण यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने उपलक्ष्य में एक विराट हिंदू सम्मेलन दिनांक 9 फरवरी 2026 दिन सोमवार को दरेसी नंबर 2 मनकामेश्वर मंदिर पर दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य भारत की प्रगति हेतु जन मानस में पांच परिवर्तन पर्यावरण परिवार प्रबोधन स्वदेशी भाव नागरिक कर्तव्य रक्तदान शिविर सामाजिक समरसता जिसमें मुख्य वक्ता आचार्य गंगाधर पाठक जी (मुख्य महंत शीलान्यास श्री राम मंदिर अयोध्या) पधार रहे हैं जिसमें संरक्षक मनकामेश्वर मंदिर महंत योगेश पुरी जी, तथा रूपनारायण जी क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, श्रीमती रेणुका डंग प्रांत समन्वयक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रहेंगे।
इस कार्यक्रम में विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर सभी लोगों से सम्मिलित होने का आग्रह किया गया। वहीं मंदिर महंत योगेश पुरी जी ने बताया कि विराट हिंदू सम्मेलन के शोभा यात्रा का विभिन्न स्थानों पर क्षेत्रीय जनता ने पुष्प वर्षा कर आरती उतार कर स्वागत किया और 9 फरवरी को होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन में पहुंचने का संकल्प लिया। मुख्य रूप से अध्यक्ष पंकज जैन, सचिव नितिन बंसल, अमर गुप्ता उपाध्यक्ष, राकेश जैन पार्षद, रवि माथुर पार्षद, अनुराग चतुर्वेदी पार्षद, अनुज शर्मा पार्षद, अभिषेक झा (भाग कार्यवाह), नरेश धीरमलानी, नगर कार्यवाह पंकज कुमार एडवोकेट, रौनक गुप्ता, रवि वर्मा, सुमित गुप्ता, राजकुमार खंडेलवाल, अंकित कुमार, इंजीनियर चिराग जैन, अमित बंसल, ज्योति बंसल, श्रीमती प्राची चौरसिया आदि उपस्थित रहे।



.jpeg)

0 टिप्पणियाँ