किसी छिपे एजेंडे के तहत बाजार को भ्रमित एवं संस्था को बदनाम कर रहे हैं कुछ लोग: ब्रजेश पंडित
आगरा। नामनेर बाजार कमेटी (रजि) के अध्यक्ष ब्रजेश पंडित ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा है कि नामनेर बाजार कमेटी सोसायटी रजिस्ट्रेशन एक्ट 1860 के अंतर्गत एक पंजीकृत संस्था (03615) है। ऐसा संज्ञान में आया है कि कुछ लोग संस्था के नाम का दुरुपयोग कर खुद को अध्यक्ष, महामंत्री आदि पद नाम लिख कर अवैध तरीके से बाजार समाज को किसी छिपे एजेंडे के तहत भ्रमित कर रहे हैं एवं संस्था को बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनकी शिकायत सक्षम अधिकारियों के यहां पहले से कर दी गई है जिसकी जांच चल रही है इनको विधिक नोटिस भी दिया गया है।
![]() |
| Advertisement |
परंतु कानून व्यवस्था को चुनोती देते हुए खुलेआम दबंगई कर बाजार में दुकानदारों एवं समाज को गुमराह कर अपनी धौंस जमा कर अपनी स्वार्थपूर्ति करना चाहते हैं।
इनकी गैरकानूनी गतिविधियों से बाजार/समाज में रोष व्याप्त है। नामनेर बाजार कमेटी (रजि) के अध्यक्ष ब्रजेश पंडित ने सक्षम अधिकारियों से मांग की है
कि ऐसे अवैध तत्वों के विरुद्ध आवश्यक विधिअनुसार कार्यवाही करें।




.jpeg)

.jpeg)

0 टिप्पणियाँ