google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 *व्यापार, सम्मान और संवाद का संगम बनेगा व्यापारी महासम्मेलन*

Ad



Breaking News
Loading...

*व्यापार, सम्मान और संवाद का संगम बनेगा व्यापारी महासम्मेलन*

        *ताजनगरी में होगा प्रदेश स्तरीय द्वितीय व्यापारी      महासम्मेलन*

*उद्घोषणा समारोह में व्यापारी महासम्मेलन पोस्टर किया जारी*


अमोल दीक्षित आगरा 05/02/2026 । *उ. प्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल* की ओर से द्वितीय व्यापारी महासम्मेलन एवं प्रदर्शनी का आयोजन होने जा रहा है। बुधवार को धाकरान स्थित होटल मोती पैलेस में आयोजित उद्घोषणा समारोह में *मुख्य अतिथि एमएलसी विजय शिवहरे* के साथ मण्डल पधारिकारियों ने सम्मेलन का पोस्टर जारी किया।



*जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा* ने बताया कि प्रदेश स्तरीय द्वितीय व्यापारी महासम्मेलन का आयोजन 30 मार्च को होटल ताज कन्वेंशन सेंटर में किया जाएगा। सम्मेलन का उद्घाटन मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील जे. सिंघी एवं केंद्रीय मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल विशेष रूप से उपस्थित रहकर व्यापारियों को संबोधित करेंगे। 



*जिला प्रभारी राकेश गोयन* ने बताया कि व्यापारी आये दिन छापेमारी और श्रम कानून की समस्या से त्रस्त है, जीएसटी लागु होने का खौफ आज भी बना हुआ है, अभी तक सरलीकरण नहीं हो पाया है। व्यापारियों के सम्मान और सुरक्षा से लेकर लोकल फोर वोकल तक आने में आ रही व्यापारिक समस्या पर सम्मेलन में मंथन होगा। 



*बेलनगंज बाजार कमेठी अध्यक्ष शैलेन्द्र जैन* ने बताया कि सम्मेलन के साथ-साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों के उत्पादों की प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा, जिससे स्थानीय उद्योगों और उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा। सम्मेलन में चार अलग-अलग विषयों पर सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें व्यापारी संवाद कार्यक्रम के माध्यम से व्यापार से जुड़ी समसामयिक समस्याओं और समाधान पर चर्चा होगी। 


*बोदला बाजार कमेठी के अध्यक्ष सुधीर गोयल* ने बताया कि सम्मेलन के दौरान मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल द्वारा प्रदेश भर के 486 व्यापारियों को विभिन्न पदों की शपथ दिलाई जाएगी। साथ ही अपने-अपने व्यापार क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उघमियों को सम्मानित किया जाएगा।



*संरक्षक नारायण बहरानी* ने बताया कि एमएसएमई सत्र में विशेषज्ञों द्वारा उद्बोधन के साथ प्रश्नोत्तरी सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें व्यापारी अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त लाफ्टर चैम्पियन एवं व्यापारी प्रताप सिंह फौजदार अपने रोचक उद्बोधन के माध्यम से वर्तमान व्यापारिक परिस्थितियों पर चर्चा करेंगे। सम्मेलन के समापन अवसर पर प्रतिभागी व्यापारियों के लिए लक्की ड्रा का आयोजन भी किया जाएगा। बैठक का संचालन सुधीर गोयल ने किया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमेन किरावली विनोद अग्रवाल, रविकांत शर्मा, डॉ. त्रिलोकी अग्रवाल, समाउद्दीन अहमद, प्रशांत अग्रवाल, देवेंद्र प्रताप सिंह, अरविन्द शर्मा, यश शर्मा, लल्लू प्रधान, एमपी शास्त्री, जय नारायण कुशवाह, राजेश वर्मा, कपिल वाजपेयी, ब्रजेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ