आयो फागण को महीनो, सांवरे को दिल में बसा कर तो देखो..
-श्री श्याम लाडला परिवार सेवा समिति द्वारा फाल्गुन महोत्सव संकीर्तन का भव्य आयोजन
आगरा। श्री श्याम लाडला परिवार सेवा समिति की ओर से फाल्गुन महोत्सव के अवसर 22वां अरदास संकीर्तन का भव्य आयोजन जीवनी मंडी स्थित खाटूश्याम मंदिर में किया गया। कृष्ण पक्ष एकादशी पर आयोजित कीर्तन की शुरूआत अति विशिष्ट अतिथि पुष्कल गुप्ता, संस्था अध्यक्ष नीरज गुप्ता, प्रांशु अग्रवाल और कपिल वर्मा द्वारा अखंड पावन ज्योति प्रज्ज्वलित कर की गई। इस अवसर पर पंजाब से आए प्रसिद्ध भजन गायक मयंक अग्रवाल ने मंच पर आकर श्याम बाबा का आशीर्वाद लिया और श्रद्धालुओं का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। उन्होंने आयो फागण को महीनो... जैसे भजनों से संकीर्तन की शुरूआत की। इसके बाद उन्होंने खर्चा भेज दे सांवरिया फागुन मेला आयो रे.., श्याम तो प्रेम के भूखे है.., क्यूँ घबराऊ मैं मेरा तो श्याम से नाता है.. जैसे भजनों से भक्तों को भावविभोर कर दिया । स्थानीय भजन गायकों ने भी माहौल को भक्तिमय बना दिया। श्याम बाबा को भजन गायक गिरजेश मुद्गल, दीपक चंदेल, नरेश खत्री, यश सिंघल आदि ने प्रस्तुतियों से खूब रिझाया।
रजनीगंधा के फूलों से सजा बाबा श्याम का दरबार
श्याम बाबा का मनोहारी श्रृंगार सोनू गोयल द्वारा कोलकाता से मंगाए रजनीगंधा, ऑर्चिड, दिल्ली के सफेद गुलाब व बेला तथा कन्नौज के इत्रों से किया गया। देर रात तक चले संकीर्तन में श्याम भक्त भक्ति में लीन नजर आए। कीर्तन में प्रमुख रूप से राजीव अग्रवाल, दीपांशु अग्रवाल, सौनेन्द् चौहान, हर्ष अग्रवाल, अमित गोयल, दीपक अग्रवाल, सचिन गर्ग, रवि गुप्ता, रोविन गुप्ता आदि मौजूद रहे।


.jpeg)

0 टिप्पणियाँ