शेरवुड स्कूल में 16वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर मन मोहा
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना
आगरा। आगरा के सेक्टर-6 स्थित शेरवुड स्कूल ने अपनी सफलतापूर्वक पूर्ण की गई 16 वर्ष की शैक्षिक यात्रा के उपलक्ष्य में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना तथा उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना था।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथियों डॉ. प्राची राज, नीलम शर्मा, उर्वशी सिकरवार (उपाध्यक्ष), विद्यालय की निर्देशिका ज्योति पोरवाल, रिंकी चौधरी, प्रबंधक अजीत प्रताप एवं प्रधानाचार्या श्रीमती सोनिया सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई।
पीजी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। नन्हे बच्चों ने ‘कृष’ फिल्म के गीत जादू जादू पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त बच्चों ने मोबाइल फोन के दुष्प्रभाव विषय पर प्रभावशाली प्रस्तुति देकर सामाजिक संदेश भी दिया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम की सफलता में सपना अग्रवाल, सविता शर्मा, रिंकी चौधरी, रूबी शर्मा 1, अंजलि चौहान, सोनी, ज्योति पोरवाल, नव्या अग्रवाल, रूबी शर्मा 2, वैशाली, रितु, रचना, प्रतिका, आशी, उषा, एस.एस. वालिया सहित समस्त शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा। मंच संचालन अंशिका कत्याल द्वारा किया गया।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।

.jpeg)




.jpeg)

0 टिप्पणियाँ