आगरा व्यापार मंडल के बैनर तले जिलाधिकारी से लाभचंद मार्केट के दुकानदारों ने की राहत देने की मांग
आगरा। आगरा व्यापार मंडल के पदाधिकारी और लाभचंद मार्केट एसोसिएशन के दुकानदार जिलाधिकारी आगरा से मिलने कलेक्ट्रेट सभागार में पहुंचे। जहाँ उन्होंने जिलाधिकारी आगरा से दुकानदारों को राहत देने की मांग की। जिलाधिकारी आगरा ने एडीएम सिविल सप्लाई और एडीएम प्रोटोकॉल के समक्ष लाभचंद मार्केट के दुकानदारों की वेदना को सुना और हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।
आगरा व्यापार मंडल अध्यक्ष टी एन अग्रवाल ने जिलाधिकारी से ध्वस्तीकरण की कार्यवाही होने से पुर्व दुकानदारों को किसी अच्छे व्यवसायिक केंद्र पर विस्थापित किये जाने की मांग की। जय पुरसनानी ने जिलाधिकारी से एडीएम सिविल सप्लाई के द्वारा जारी की गयी डिग्री से राहत की मांग की गयीं। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष टी एन अग्रवाल व जय पुरसनानी, अशोक जैसवानी, नरेंद्र अमरनानी, राजेश अग्रवाल, राजीव गुप्ता, अशोक कुमार, अजय बूलचंदानी, शुभम् अग्रवाल, मोनू भाई, प्रदीप कुमार, पप्पी जैसवानी, विनोद कुमार, राजू टैहलयानी, अजय कलयाणी, साहनी जी आदि उपस्थित रहे।


.jpeg)

0 टिप्पणियाँ