16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर लखनऊ में उत्कृष्ट कार्य के लिए सुपरवाइजर जयेंद्र दीक्षित सम्मानित
आगरा। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (आईजीपी) में शुक्रवार को 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर लोकतंत्र के महत्व को बताने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा, मंडलायुक्त रौशन जैकब और जिलाधिकारी विशाख कुमार ने शिरकत की।
इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा उत्तर प्रदेश द्वारा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, लखनऊ में सुपरवाइजर जयेंद्र दीक्षित को जनपद आगरा से उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। लखनऊ से लोट रहे जयेंद्र दीक्षित ने ये सुचना दी और कहा कि उच्चाधिकारियों द्वारा सम्मानित होने पर बहुत ही उत्साहित है, आगे हम और भी अच्छा कार्य करेंगे।





.jpeg)

0 टिप्पणियाँ