google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 *बसंत पंचमी और राम मंदिर के दो वर्ष पूर्ण होने पर "राष्ट्रीय भगवा दल" द्वारा भंडारा आयोजित*

Advertisement

Ad



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

*बसंत पंचमी और राम मंदिर के दो वर्ष पूर्ण होने पर "राष्ट्रीय भगवा दल" द्वारा भंडारा आयोजित*

 


आगरा:- आज निखिल पेराडाइज के सामने शस्त्रीपुरम आगरा में, "राष्ट्रीय भगवा दल" ने बसंत पंचमी और राम मंदिर के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में,विशाल भंडारे का आयोजन किया।"राष्ट्रीय भगवा दल" ने शुक्रवार की देर शाम तक एक विशाल भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन भी किया। यह कार्यक्रम देर शाम शस्त्रीपुरम आगरा में, हुआ।

जिसमें सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ भी किया गया। कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से निखिल पेराडाइज शस्त्रीपुरम में श्री हनुमान मंदिर पर किया गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में,राम भक्त एकत्रित हुए और सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ और भंडारे का आयोजन किया गया एवं मंदिर परिसर भगवा ध्वजों और 'जय श्री राम' के उद्घोषों से गूंज उठा व


इस अवसर पर अमोल दीक्षित ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। दीक्षित ने कहा कि अयोध्या में,श्री राम मंदिर का निर्माण करोड़ों हिंदुओं की आस्था और सदियों के संघर्ष की जीत है और उन्होंने आगे कहा कि मंदिर के दो वर्ष पूर्ण होना सभी के लिए गौरव का क्षण है व साथ ही आज बसंत पंचमी है, हनुमान चालीसा का यह पाठ प्रभु श्री राम के आदर्शों पर चलने तथा समाज में एकता और समरसता बनाए रखने की प्रेरणा देता है। उक्त कार्यक्रम में,अमोल दीक्षित के अतिरिक्त शशिकांत शर्मा एवं रवि सोनी,विवेक मिश्रा और वंश शर्मा,विजय बघेल व आयूष अग्निहोत्री और मनोज, विशाल व तरूण जुम्मानी,नवीन शर्मा एवं दीपक,राजीव व मीडिया प्रभारी परमिंदर व्यास सहित अनेक अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ