google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 आगरा में बढ़ते कैंसर से बचने के लिए लोगों को जागरूक करना और समय पर जांच होना बहुत जरूरी है : डॉ. सुरेंद्र कुमार डबास

Ad



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

आगरा में बढ़ते कैंसर से बचने के लिए लोगों को जागरूक करना और समय पर जांच होना बहुत जरूरी है : डॉ. सुरेंद्र कुमार डबास

 


आगरा, 17 जनवरी, 2026: कैंसर आजकल एक बढ़ती हुई स्वास्थ्य समस्या बनता जा रहा है। अफसोस कि कई लोगों में कैंसर का पता तब चलता है, जब बीमारी काफी हद तक बढ़ चुकी होती है। इसका एक बड़ा कारण यह है कि शुरुआत के लक्षणों जैसे लगातार दर्द रहना, बिना वजह वजन कम होना, लंबे समय तक थकान महसूस होना या शरीर में कोई गांठ होना आदि को लोग आम बीमारी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। ग्लोबल कैंसर ऑब्ज़र्वेटरी (ग्लोबोकैन) की माने तो, भारत में कैंसर के मामले बढ़कर वर्ष 2040 तक करीब 2.08 मिलियन हो सकते हैं, जो वर्ष 2020 के मुकाबले लगभग 57.5 प्रतिशत ज्यादा हैं। कैंसर के बढ़ते मामलों को देखते हुए समय पर जांच (स्क्रीनिंग) और जल्दी पहचान बहुत जरूरी है, ताकि सही समय पर इलाज हो सके और मरीज की जान बचने की संभावना बढ़ सके।

आगरा में कैंसर को लेकर जागरूकता की जरूरत पर जोर देते हुए, मणिपाल कॉम्प्रिहेंसिव कैंसर सेंटर और ऑन्को रोबोटिक सर्जरी (नॉर्थ-वेस्ट क्लस्टर) के चेयरमैन डॉ. सुरेंद्र कुमार डबास ने बताया कि, “आगरा जैसे शहरों में आज भी बड़ी संख्या में कैंसर मरीज तब अस्पताल पहुंचते हैं, जब बीमारी काफी एडवांस स्टेज में पहुंच चुकी होती है। इस स्थिति में इलाज अधिक जटिल हो जाता है और मरीज के पूरी तरह ठीक होने की संभावना भी कम हो जाती है। पर्यावरणीय कारण, असंतुलित खानपान और शारीरिक गतिविधि की कमी कैंसर के बढ़ते मामलों के प्रमुख कारण हैं। लेकिन यदि लोगों को समय रहते जागरूक किया जाए और नियमित जांच कराई जाए, तो कैंसर को शुरुआती अवस्था में ही पकड़ा जा सकता है, जिससे इलाज आसान और अधिक प्रभावी हो जाता है। आज इलाज में काफी तरक्की हो चुकी है। मिनिमली इनवेसिव और रोबोटिक सर्जरी के साथ-साथ कीमोथेरेपी, इम्यूनोथेरेपी, टार्गेटेड थेरेपी और रेडिएशन थेरेपी जैसी आधुनिक तकनीकों की मदद से अब कई प्रकार के कैंसर पूरी तरह या लंबे समय तक नियंत्रित किए जा सकते हैं। इससे न केवल मरीज की जीवन प्रत्याशा बढ़ती है, बल्कि उसकी जीवन गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय सुधार होता है।”


एचसीएमसीटी मणिपाल हॉस्पिटल्स देशभर में कैंसर इलाज की सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रहा है, ताकि अत्याधुनिक कैंसर सेवाएं मरीजों तक उनके घर के पास ही उपलब्ध कराई जा सकें। अस्पताल में कैंसर स्क्रीनिंग, शुरुआती जांच, सर्जरी (जिसमें रोबोटिक और लैप्रोस्कोपिक सर्जरी शामिल है), मेडिकल और रेडिएशन ऑन्कोलॉजी सहित संपूर्ण कैंसर उपचार सेवाएं उपलब्ध

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ