google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 उप्र उद्योग व्यापार संगठन ने धूमधाम से मनाया आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल का जन्मदिन

Advertisement

Ad



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

उप्र उद्योग व्यापार संगठन ने धूमधाम से मनाया आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल का जन्मदिन

-अपने प्रदेश अध्यक्ष के 43वें जन्मदिन पर पदाधिकारीयों ने कुष्ठ आश्रम पर कुष्ठ रोगियों को भोजन करा किया मिष्ठान वितरण


आगरा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन जिला एवं महानगर आगरा ने संयुक्त रूप से आज दिनांक 9 अगस्त 2024 दिन शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल का 43वां जन्मोत्सव संगठन के सभी पदाधिकारीयों ने हर्ष और उल्लास से धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर जमकर आतिशबाजी की गई एवं मिष्ठान का वितरण कर भगवान से उनके दीर्घायु होने की कामना सभी ने की तथा कुष्ठ आश्रम, ताजगंज, आगरा में वहां पर रह रहे सभी महिला एवं पुरुषों को भोजन भी कराया गया।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन आगरा के जिलाध्यक्ष नरेश गर्ग ने बताया कि आज व्यापार संगठन के सभी पदाधिकारीयों ने प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल का जन्मदिन बहुत ही धूमधाम से मनाया। उन्होंने बताया कि उनके जन्मदिन के अवसर पर कुष्ठ आश्रम, ताजगंज, आगरा में वहां पर रह रहे सभी महिला एवं पुरुषों को भोजन भी कराया गया। सभी पदाधिकारी एवं व्यापारीगण दोपहर 12:00 बजे कुष्ठ आश्रम, ताजगंज पर पहुंचे और कुष्ठ रोगियों को भोजन कराया तथा मिष्ठान का वितरण कर प्रदेश अध्यक्ष नितिन अग्रवाल की दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर जिला एवं महानगर आगरा के सभी पदाधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। फोन पर प्रदेश अध्यक्ष एवं आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की गई। उन्होंने आगरा के सभी पदाधिकारीयों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

जन्मदिन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष नरेश गर्ग, शहर अध्यक्ष मनोज गर्ग, मंत्री आनंद अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष सत्यम अग्रवाल, उदयवीर सिंह, अंकित गर्ग, डीपी सिंह, निखिल गर्ग, मुकेश चाहर, शिवराम सिंह, विकास जैन आदि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन आगरा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ