google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 बाह की इंस्पेक्टर अलका ठाकुर का होगा सम्मान

Advertisement

Ad



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

बाह की इंस्पेक्टर अलका ठाकुर का होगा सम्मान

 


बाह। उत्तर प्रदेश पुलिस में अच्छे कार्य करने वाले अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इसी क्रम में बाह क्षेत्र के गांव पूरा बाघराज निवासी अलका ठाकुर पाटनी गजेंद्र सिंह भदोरिया (रिटायर्ड कर्नल) जो कि वर्तमान में जनपद मथुरा के अपराध शाखा में इंस्पेक्टर पद पर कार्यरत है। अलका ठाकुर द्वारा सन 2022 के पुलिस एवं सामाजिक उत्कृष्ट कार्यो के लिए गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। अलका ठाकुर को पूर्व में भी मुख्यमंत्री उत्कृष्ट पुलिस सेवा पदक से सम्मानित किया जा चुका है। बाह क्षेत्र की बहु को पुलिस में कार्य करते हुए उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए सरकार द्वारा सम्मानित पर लोगों द्वारा खुशी जताते हुए बधाई दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ