google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 आगरा में पूर्व फौजी ने बेटे की गोली मारकर हत्या की

Ad



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

आगरा में पूर्व फौजी ने बेटे की गोली मारकर हत्या की

  1.  आरोपी पिता की गिरफ्तारी के लिए टीम में घटित
  2. आगरा में पूर्व फौजी ने अपने किशोरवय बेदे की इसलिए गोली मारकर हत्या कर दी क्योंकि उसने क्लेश कर रहे पिता से तेज आवाज में शांत रहने को कहा था।


राजपुर चुंगी उखर्रा (सदर):- राजपुर चुंगी उखर्रा (सदर) निवासी रिटायर फौजी धीरज गुर्जर ने बुधवार की शाम सीने पर गोली मारकर अपने 16 वर्षीय बेटे विवेक गुर्जर की हत्या कर दी। आरोप है कि धीरज नशे में था। बेटे ने नशे में गाली देने पर पिता से ऊंची आवाज में बात की थी। पिता ने गुस्से में लाइसेंसी पिस्टल से बेटे के सीने पर गोली मार दी। उसे अस्पताल पहुंचाने तक का मौका नहीं मिला।


घटना शाम करीब सात बजे की है। एसीपी सदर सुकन्या शर्मा ने बताया कि विवेक गुर्जर कक्षा नौ का छात्र था। घटना के समय भैंस की सानी लगा रहा था। छानबीन में पता चला कि धीरज गुर्जर शराब पीने का आदी है। सुबह से घर में क्लेश कर रहा था। बेटे से भी विवाद हुआ था। बेटे ने भी गुस्से में पिता से ऊंची आवाज में बात की थी। शाम को बेटे ने पिता से यह बोला कि यहां हंगामा मत करो, अंदर जाओ। लोग तमाशा देख रहे हैं। विवेक को सपने में भी उम्मीद नहीं थी कि पिता गुस्से में अंदर से लाइसेंसी पिस्टल ले आएगा। पिता ने आते ही सीधे फायर किया। गोली विवेक के सीने के पास लगी। वह गिर पड़ा।



गोली की आवाज सुनकर मां सुधा और छोटा भाई नितिन बाहर आए। जब तक कुछ करते आरोपी पि मौके से भाग गया। पिस्टल भी साथ ले गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवेक को इमरजेंसी भेजा। डॉक्टर ने जांच के बाद विवेक को मृत घोषित कर दिया। एसीपी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हत्यारोपी पिता की तलाश की जा रही है। घटना ने परिजनों ही नहीं आसपास के लोगों को भी हिला दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ