google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ

Ad


 



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ

 


आगरा। आलोक नगर जयपुर हाउस श्री चिंता हरण मंदिर पर सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिवस में व्यास आचार्य पंडित सीपी शर्मा ने श्रीमद् भागवत कथा के महत्व पर चर्चा की। व्यासाचार्य जी ने बताया कि किस प्रकार व्यक्ति अपने जीवन को सार्थक बना सकता है। कथा श्रवण से प्रेत बने धुंधकारी जैसे पापी व्यक्ति का भी मोक्ष हो गया। कलयुग में श्रीमद् भागवत कथा मोक्ष दायिनी है। कलश यात्रा का शुभारंभ महिला आयोग सदस्य निर्मला दीक्षित ने किया। कलश 500 महिलाओं ने उठाया। साथ में मुनेद्र जादौन, नवीन गोतम, रेनु गुप्ता, पार्षद क्षमा जैन, देवेन्द्र शर्मा, मुकेश अग्रवाल, गौरव खंडेलवाल, सुमन, जानी, अमित विशिष्ट, जितेन्द्र शर्मा, अमित शर्मा, श्याम सुन्दर,अग्रवाल, मीडिया प्रभारी राजकिशोर गर्ग आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ