google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 प्रौढ़ शिक्षा केन्द्रों पर एक वर्ष में 2500 महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर

Advertisement

Ad



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

प्रौढ़ शिक्षा केन्द्रों पर एक वर्ष में 2500 महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर

 शिक्षा प्लस प्रोग्राम के समापन पर महिलाओं को मिले प्रमाण पत्र

दूसरे चरण में 7500 लोगों को शिक्षित करने का रखा लक्ष्य


आगरा। बीआर. मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी और शिव नाडर फाउंडेशन के सहयोग से दयालबाग स्थित एक पहल पाठशाला में शिक्षा प्लस प्रोग्राम के तहत एक वर्ष से चल रहे नि:शुल्क 19 प्रौढ़ शिक्षा केंद्र का समापन समारोह आयोजित किया गया। शुभारम्भ शिक्षा प्लस परियोजना निदेशक रोबिन सरकार, वरुण बुद्धिराजा, विजय आनंद वर्मा और अशिता बत्रा ने दीप प्रवज्जलित कर किया।

परियोजना निदेशक रोबिन सरकार ने कहा कि ग्राम पंचायत में समन्वयक गौरव कुमार, पूजा रानी और पुष्पेंद्र कुमार की देखरेख में पहले चरण में दयालबाग के खासपुरा में चार, सिकंदरपुर में चार, नगला तलफी में तीन, बहादुरपुर में तीन, लालगढ़ी में दो और नगला बूढी में चार प्रौढ़ शिक्षा केंद्र 19 वोलिटियर की मदद से संचालित किये गए। जिसमे 2500 महिलाओ को प्रशिक्षण दिया। दूसरे चरण में 7500 लोगो को प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य रखा है।
महासचिव मनीष राय ने बताया कि प्रौढ़ शिक्षा केन्द्रो में एक वर्ष तक उन प्रौढ़ महिलाओ को साक्षर बनाने के लिए कक्षाएं लगाई, जो शिक्षा पाने का अवसर गवां चुकी थी। शिक्षा प्लस प्रोजेक्ट के तहत अभाव ग्रस्त प्रौढ़ विद्यार्थियों को कंप्यूटर स्क्रीन की सहायता से नि:शुल्क शिक्षा प्रदान कर उनका संपूर्ण विकास किया। समापन समारोह में अशिक्षित महिलाओं को साक्षर होने पर प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। मंच संचालन अध्यक्ष डॉ. ईभा गर्ग ने किया। धन्यवाद कुनाल गुप्ता ने दिया। इस अवसर पर पार्षद भरत शर्मा, डॉ. सरोज प्रशांत, प्रधान कौशल अग्रवाल, अंकित खंडेलवाल, मानस राय, अश्लेष मित्तल आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ