google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 सखी के माध्यम से पत्रकार बनने का मेरा सपना पूरा हो रहा है: चिन्मयी साल्वी

Advertisement

Ad



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

सखी के माध्यम से पत्रकार बनने का मेरा सपना पूरा हो रहा है: चिन्मयी साल्वी


 सोनी सब के धारावाहिक 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' को मध्यमवर्गीय परिवार के रोजमर्रा के जीवन के यथार्थवादी चित्रण के लिए पसंद किया जा रहा है। यह भावनात्मक कहानियों के साथ हमारे  जीवन के दिल छू लेने वाले सबक का अनूठा मिश्रण पेश करता है। यह शो वागले परिवार के रोमांच और चुनौतियों के प्रामाणिक चित्रण से दर्शकों को बांधे रखता है।


चिन्मयी साल्वी, जो सखी वागले का किरदार निभा रही हैं, खुद के एक ऐसे सपने को जी रही हैं, जिसकी वह कभी ख्वाहिश रखती थीं, लेकिन पूरा नहीं कर पाईं। मास मीडिया की पढ़ाई करने के बाद चिन्मयी ने हमेशा पत्रकारिता में करियर बनाने की कल्पना की थी। लेकिन उन्हें कभी उस रास्ते पर चलने का अवसर नहीं मिला। सखी जो पत्रकारिता की एक छात्रा है, के रूप में अपनी भूमिका के माध्यम से, वह आखिरकार अपने इस सपने को जी  पा रही हैं।


मौजूदा ट्रैक में सखी वागले ने अपने सपनों को पूरा करने के लिए एक पत्रकारिता कॉलेज में दाखिला लिया है। स्थानीय समाचार चैनल में इंटर्नशिप करने से लेकर स्टिंग ऑपरेशन और शेयर बाजार घोटाले जैसी महत्वपूर्ण कहानियों की रिपोर्टिंग करने तक, एक रिपोर्टर के रूप में सखी की भूमिका चिन्मयी की वास्तविक जीवन की महत्वाकांक्षाओं को पूरा कर रही हैं।


अपनी वास्तविक जीवन की आकांक्षाओं और अपनी ऑन-स्क्रीन यात्रा के इस संयोग पर बात करते हुए  चिन्मयी साल्वी ने कहा, "सखी का किरदार निभाना मेरे लिए अविश्वसनीय रूप से संतुष्टिदायक अनुभव रहा है। मैंने हमेशा एक पत्रकार बनने का सपना देखा है, और इस भूमिका के माध्यम से मैं उस सपने को एक अनोखे तरीके से जी रही हूँ। सखी को एक महत्वाकांक्षी रिपोर्टर के रूप में आगे बढ़ते और प्रभाव डालते देखना आश्चर्यजनक है। इस भूमिका ने मुझे पत्रकारिता के रोमांच का अनुभव करने का मौका दिया है, जो मेरे दिल के करीब है। मैंने वास्तविक जीवन में मास मीडिया की पढ़ाई की थी, लेकिन इसे पेशे के रूप में नहीं अपना सकी। मैंने अभिनय करना शुरू कर दिया था। मुझे खुशी है कि मैं वागले की दुनिया के माध्यम से अपने दोनों सपनों - अभिनय और पत्रकारिता को एक साथ जी पा रही हूँ।"


वागले की दुनिया: नई पीढ़ी नये किस्से देखने के लिए बने रहें, केवल सोनी सब पर, हर सोमवार से शनिवार रात 9.00 बजे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ