![]() |
दैनिक वे टू लक्ष्य,फोटो 1 |
महिला कैदियों के लिए विशेष रूप से किया संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन, महिलाओं ने जमकर किया मनोरंजन
आगरा। भारतीय हिन्दू सेवा संस्था के तत्वावधान में जिला कारागार, आगरा में हरियाली तीजोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जेल में निरुद्ध महिला कैदियों के लिए सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन विशेष रूप से भारतीय हिंदू सेवा संस्था मातृशक्ति प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती राखी अग्रवाल की ओर से कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यअतिथि संस्था के प्रदेश अध्यक्ष मनोज अग्रवाल और विशिष्ठ अतिथि जेल अधीक्षक हरी ओम शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया गया।
![]() |
दैनिक वे टू लक्ष्य,फोटो 2 |
सुंदरकाणड के संगीतमय पाठ के पश्चात हरियाली तीज पर्व का कार्यक्रम धूमधाम से शुरू हुआ। सुहागिन बंदी महिलाओं ने सज-धज कर परम्परागत रूप से अपना श्रृंगार किया इस दौरान मेंहदी, रंगोली ,नृत्य और ड्रेस कोड प्रतियोगिताएं भी हुई। इस दौरान सुहागिन महिलाओं ने जम कर मनोरंजन किया और हरियाली तीज पर्व की एक-दूसरे को शुभकामनाएं हीं। इस अवसर पर मौजूद जेल अधीक्षक हरीओम शर्मा, जेलर बृजकिशोर गौतम, नागेश सिंह, डिप्टी जेलर सुनील कुमार, अंजनी कुमार, मनोज शुक्ला, नवीन कुमार, मेघा राजपूत और कारागार शिक्षक रितु गर्ग सहित समस्त जेल स्टाफ द्वारा कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय सेवा संस्था के प्रदेश अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने जेल अधीक्षक सहित समस्त विभागीय स्टाफ के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि उनकी संस्था समय-समय पर उन लोगों के साथ मुख्य पर्व और दिवस पर कार्यक्रम मनाती रहेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मातृ-शक्ति प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्षा राखी अग्रवाल ने सभी के प्रति धन्यवाद देते हुए सहयोगियों का भी आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में संस्था के डॉ. विजय सिंह सोलंकी, सत्य प्रकाश अग्रवाल, संजय राठौर, रईस खान, महेन्द्र सिंह ओम, विशाल राठौर, सुरेन्द्र सिंह सुरीला, हर्ष सुरीला, के के यादव, चरन सिंह, मोनी सिंह, डा. सपना, नीतू अग्रवाल, मोना सिंह ,रेखा खण्डेलवाल, चीनू जैन, आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ