google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 4 घंटे तक बनाए रखा बंधक,आगरा में चांदी कारीगरों से कारोबारियों की बर्बरता, नंगा करके डंडों से पीटा,

Ad



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

4 घंटे तक बनाए रखा बंधक,आगरा में चांदी कारीगरों से कारोबारियों की बर्बरता, नंगा करके डंडों से पीटा,

  1. आगरा में चांदी का काम करने वाले कारीगरों से अमानवीयता
  2. चांदी कारोबारियों पर नंगा कर चार घंटे तक पीटने का आरोप

दर्द होने पर खिलाई दवाई, फिर जबरन पिलाई शराब

 


चांदी कारीगर धर्मेंद्र वर्मा ने कुछ चांदी व्‍यापारियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। धर्मेंद्र और पंकज वर्मा का आरोप है कि दोनों को करीब चार घंटे तक नंगा कर डंडों से पीटा गया। आरोपियों ने दोनों को जबरन शराब भी पिलाया। पुलिस में शिकायत की गई है।


आगरा:- ताजनगरी आगरा से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। चांदी व्यापारियों ने दो कारीगरों को रस्सी से बांधकर नंगा करके पीटा। यही नहीं, जब उन्हें दर्द हो रहा था तो दवाई भी खिलाई। इसके बाद उन्हें शराब पिला दी। करीब 4 घंटे तक दोनों कारीगरों को बंधक बनाकर जमकर यातनाएं दीं। अपने साथ हुई इस अमानवीय घटना से परिवार दो दिन तक दहशत में रहा। इसके बाद हिम्मत करके उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। कोतवाली थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।जीवनी मंडी कृष्णा कॉलोनी के रहने वाले धर्मेंद्र वर्मा ने बताया कि वह चांदी कारीगर है। पंकज वर्मा के साथ मिलकर दोनों चांदी की मजदूरी करते हैं। 18 अगस्त को दोनों तिलक बाजार में काम कर रहे थे। शाम करीब 6 बजे गुड्डू गुप्ता, आकाश गुप्ता, वरुण गुप्ता अपने साथियों के साथ दोनों को पकडकऱ अपने कारखाने ले आए। आरोप है कि दोनों को कारखाने में रस्सी से बांधकर जमकर पीटा गया। धर्मेंद्र ने बताया कि दोनों के रस्सी से हाथ बांध दिए। इसके बाद कपड़े उतारकर नंगा करके डंडों से पीटा गया। रात भर दोनों को यातनाएं दी गईं।


दर्द होने पर खिलाई दवाई

धर्मेंद्र वर्मा ने बताया कि उनके पैरों पर मुसली से वार किए गए। दोनों के घुटनों पर गंभीर चोटें आई हैं। लात-घूसों से पीटा गया। जब वे दर्द से कराहने लगे तो उन्हें दवाएं खिलाईं। इसके बाद शराब पिलाई गई। मारपीट करने के बाद रात करीब 10 बजे उन्हें छोड़ा गया। इस पर धमकी भी दी गई कि पुलिस से शिकायत की तो जान से जाओगे। हम व्यापारी हैं। हमारी पहुंच बहुत ऊंची है। तू हमारा कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएगा। पीडि़त परिवार ने मंगलवार को कोतवाली में तहरीर दी है।


क्या था मामला

धर्मेंद्र वर्मा ने बताया कि गुड्डू गुप्ता, वरुण गुप्ता, आकाश गुप्ता का चांदी का कारखाना है। वह और उसका साथी पंकज उनके लिए चांदी की पायल बनाते हैं। कुछ समय पहले चांदी के कच्चे माल से पायल तैयार करके भेजी थीं जिसमें गुड्डू गुप्ता और अन्य ने 15 किलो चांदी कम बताई। दोनों पर चांदी देने का दवाब बना रहे थे। इस बात को लेकर कई दिनों से फोन पर हॉट टॉक भी हो रही थी। इस संबंध में एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ