google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 आगरा में भोले बाबा के आश्रम के बाहर धरना : कृष्णगोपाल उपाध्याय

Ad



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

आगरा में भोले बाबा के आश्रम के बाहर धरना : कृष्णगोपाल उपाध्याय

 माथा टेकने आ रहे लोग, मृतक आश्रितों को एक-एक करोड़ देने की मांग

भोले बाबा के घर के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ

बाबा की गिरफ्तारी की मांग, युवक बोला बाबा हादसे की जिम्मेदारी ले


आगरा।
साकार हरि के सत्संग में 123 लोगों की भगदड़ में कुचलकर जान चली गई। इसे लेकर आम आदमी पार्टी ने भोले बाबा के आगरा स्थित आवास पर धरना शुरू कर दिया है। वहीं लोगों के यहां पर माथा टेकने के लिए आने का क्रम लगातार जारी है।

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में साकार हरि बाबा के एक दिवसीय सत्संग में भगदड़ के दौरान 123 लोगों ने जान गवां दी। इसके बाद भी भोले बाबा के लिए लोगों में अंधी श्रद्धा कम नहीं हो रही है। आगरा के शाहगंज में भोले बाबा के बंद मकान पर लोग माथा टेकने आ रहे हैं। तो वहीं यहां पर आम आदमी पार्टी के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव ने धरना देना शुरू कर दिया है।

आगरा में आम आदमी पार्टी के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव कृष्णगोपाल उपाध्याय ने भोले बाबा की गिरफ्तारी के लिए केदार नगर स्थित आवास पर धरना शुरू कर दिया है। वे यहां हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं। वहीं हैरानी की बात तो ये है कि भोले बाबा के घर पर बैनर लगाया गया है कि 123 मौतों का जिम्मेदार कौन और कब होगी गिरफ्तारी। ये बैनर लगा है और लोग बंद मकान पर माथा टेकने के लिए आ रहे हैं।


आम आदमी पार्टी के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव कृष्णगोपाल उपाध्याय ने बताया कि उनकी मांग है कि भोले बाबा को गिरफ्तार का जेल भेजा जाए। भोले बाबा अपनी तरफ से मृतक के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपए मुआवजा दे। वहीं प्रदेश सरकार से इनके लिए सरकारी नौकरी की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ