google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 फायरमैन की हरकतों से परेशान छात्रा ने कराया मुकदमा

Ad



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

फायरमैन की हरकतों से परेशान छात्रा ने कराया मुकदमा

 वाट्सअप और टेलीग्राम पर करता है बेहद अश्लील बातें


आगरा । आगरा डीईआई की एक छात्रा ने फायरमैन के खिलाफ न्यू आगरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। छात्रा ने फायरमैन पर उत्पीड़न करने, जान से मारने और तेजाब फेंकने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। वैदिक गणित पढ़ाकर चर्चा में आए फायरमैन जितेंद्र राठौर पर बीएससी की छात्रा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा का आरोप है कि कॉलेज की शिक्षिका के छुट्टी पर जाने पर कुछ दिन के लिए पढ़ाई कराने का जिम्मा दिया गया था। जितेंद्र ने सभी स्टूडेंट्स का वाट्सएप ग्रुप बनाया।


वाट्सअप और टेलीग्राम पर करता है बेहद अश्लील बातें

व्हाट्सएप्प और टेलीग्राम पर ग्रुप बनाने के बाद से ही वह अश्लील बातें करना लगा। सभी छात्र-छात्राओं ने इसकी शिकायत डीन से की। जांच के बाद 19 अक्टूबर 2022 को जितेंद्र को निष्कासित कर दिया गया। इसके बाद से वह लगातार छात्रा को परेशान कर रहा है। रास्ते में रोक कर तेजाब फेंकने की धमकी देता है। डीन पर शिकायत वापस लेने का दवाब भी बना रहा है। पिछले दिनों उसने पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करने में उसके पिता को फंसा दिया। एसटीएफ ने पिता से पूछताछ की, लेकिन वो बेगुनाह निकले। एसटीएफ ने ही जितेंद्र राठौर द्वारा सूचना देने की बात बताई थी। फर्जी सूचना देने के बाद भी उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। छात्रा का कहना है कि सिपाही के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो उसे आत्महत्या के लिए विवश होना पड़ेगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।


एसीपी हरीपर्वत का क्या है कहना

एसीपी हरीपर्वत आदित्य कुमार ने बताया कि छात्रा ने छेड़छाड़ और परेशान करने के आरोप लगाए हैं। विवेचना की जा रही है। साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ