google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 अदाणी फाउंडेशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया

Ad



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

अदाणी फाउंडेशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया

 कवाई, दिनांक 10 मार्च 2022 को जवाहर नवोदय विद्यालय अटरू में अदाणी पॉवर राजस्थान लिमिटेड एवं अदाणी फाउंडेशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया जिसमें कुल 320 महिलाओं ने भाग लिया ।



इस समारोह में श्री प्रसून चक्रवर्ती ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस हेड अदानी पावर प्लांट कवाई, अतीश कुमार शर्मा उपनिदेशक कृषि विभाग बारां, रामकेश बेरवा प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय अटरू, कोटा सरस डेयरी से फरीदा खान व शीला शर्मा, श्रीमती मीरा अध्यक्ष मैत्री महिला मंडल दूनी टोंक, बायफ संस्था से जय कुमार सिंह मुख्य अतिथि रहे।
कार्यक्रम में अदाणी फाऊंडेशन से श्री गोपाल सिंह देवड़ा ने महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए महिला सशक्तिकरण हेतु महिलाओं को आगे आकर विकास कार्य करने एवं लैंगिक भेदभाव मिटाने हेतु प्रेरित किया गया, साथ ही अदानी फाउंडेशन द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु सीएसआर के तहत किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर अदानी पावर प्लांट से श्रीमान प्रसून चक्रवर्ती द्वारा महिलाओं को एफपीओ बनाकर आजीविका विकास संबंधित कार्य करने एवं डेयरी विकास कार्यों से जुड़कर आजीविका बढ़ाने हेतु प्रेरित किया गया।
कृषि विभाग से उपनिदेशक अतीश कुमार शर्मा द्वारा कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं को कृषि एवम बागवानी में आधुनिक तकनीकी के माध्यम से खेती करने हेतु प्रेरित किया।
उपनिदेशक द्वारा महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर आजीविका बढ़ाने हेतु जागरूक किया, साथ ही महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने विचारों से लाभान्वित किया।
महिला मंत्रीमंडल दूनी से श्रीमती मीरा द्वारा महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के माध्यम से फेडरेशन बनाने, छोटी-छोटी बचत करने एवं महिला सशक्तिकरण के ऊपर प्रकाश डाला। मीरा देवी ने महिलाओं को दूनी में महिला किसान संगठन के माध्यम से किए जा रहे कार्यों से अवगत कराते हुए बताया कि महिला के लिए कोई भी कार्य असंभव नहीं है आज कम पढ़ी-लिखी महिला भी श्रेष्ठ कार्य करके देश में अपना नाम रोशन कर रही है।
महिला दिवस के उपलक्ष पर जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा लैंगिक असमानता पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया गया ।
सरस सरस डेयरी कोटा से फरीदा खान द्वारा महिला दिवस पर महिलाओं को लैंगिक भेदभाव मिटाने एवं लड़का लड़की दोनों को शिक्षा स्वास्थ्य एवं रोजगार के समान अवसर प्रदान करने हेतु जानकारी दी गई। फरीदा खान ने बताया कि आज बेमौसम बारिश एवं सूखा पड़ने से किसानों की आमदनी में मुनाफा निश्चित नही हो रहा है जिसके चलते पशुपालन ही किसानों की आजीविका का एकमात्र साधन है। सरस डेयरी द्वारा पशुपालकों के हित में संचालित योजनाओं पर प्रकाश डाला एवं महिलाओं को आश्वस्त किया कि सरस डेयरी आपके साथ है आपके द्वारा सरस डेयरी पर अपना दुग्ध बेचकर आजीविका में बढोतरी की जा सकती हैं।
बायफ संस्था से जय कुमार सिंह द्वारा देश एवं प्रदेश में महिला सशक्तिकरण हेतु किए जा रहे कार्यों से महिलाओं को अवगत कराते हुए बताया कि पशु नस्ल सुधार के माध्यम से पशुपालक अपने घर पर दूध उत्पादन बढ़ाकर अपनी आमदनी में बढ़ोतरी कर सकते है।
महिला दिवस के उपलक्ष पर अदाणी फाऊंडेशन से रामचरण चौधरी द्वारा महिलाओं को मीरा देवी की तरह स्वयं सहायता समूह एवम महिला किसान संगठन से जुड़ कर आजीविका बढ़ाने एवम अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित पशु पशु नस्ल सुधार एवं बागवानी विकास जैसे कार्यों से जुडकर अपनी आमदनी बढ़ाने हेतु जागरुक किया गया।
जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य श्री रामकेश मीणा द्वारा महिला दिवस पर महिलाओं को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए महिला सशक्तिकरण, शिक्षा एवम स्वास्थ्य हेतु जानकारी दी गई साथ ही गांव के बच्चो हेतु नवोदय की व्यवस्थाओ से महिलाओ को अवगत कराया।
जवाहर नवोदय विद्यालय से दीपिका शर्मा द्वारा मंच संचालन करते हुए सभी महिलाओं को महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई।
महिला दिवस के अवसर पर क्षेत्र में पशुपालन , बागवानी, स्वास्थ्य एवं कौशल विकास के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
महिला दिवस समारोह में अदाणी फाउंडेशन से पुष्कर लाल सुथार, जयदीप चारण, दीपक मालवीय, सुनील गौतम एवं बायफ संस्था से एम एल साहू द्वारा कार्यक्रम में अपने विचारों से महिलाओं को लाभान्वित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ