गुरु ग्रंथ साहिब जी के गुरता गद्दी दिवस पर 11 नवंबर को होगा भव्य गुरमत समागम
प्रेस वार्ता में किया कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन, देश-विदेश से रागीजन एवं कथा वाचक संगत को करेंगे निहाल
आगरा, साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के गुरता गद्दी दिवस के उपलक्ष्य में आगामी 11 नवंबर को गुरुद्वारा दशमेश दरबार, आगरा की ओर से भव्य गुरमत समागम का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया जाएगा, मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों ने पत्रकार साथियों को कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी तथा आयोजन के पोस्टर का विमोचन किया,
कमेटी के प्रधान हरपाल सिंह ने बताया कि यह पावन आयोजन 11 नवंबर, बुधवार को शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक कोठी नंबर 23, माल रोड, आगरा (पुरातत्व विभाग कार्यालय के पीछे) आयोजित होगा, समागम में सोदर रहरास साहिब, अमृतमयी गुरबाणी कीर्तन एवं गुरमत विचारों के माध्यम से संगत को गुरु चरणों से जोड़ा जाएगा,
समागम में विशेष रूप से भाई साहिब भाई जसवंत सिंह (दरबार साहिब मंजी साहिब अमृतसर वाले ), भाई साहिब भाई तरनवीर सिंह रब्बी, (लुधियाना वाले) एवं वीर हरजिंदर सिंह जी (हजूरी रागी, दशमेश दरबार) अपनी मधुर गुरबाणी एवं कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे, कार्यक्रम में कथा वाचन एवं गुरमत विचारों का भी विशेष आयोजन रहेगा, समागम के उपरांत गुरु का अटूट लंगर वितरित किया जाएगा,
इस धार्मिक आयोजन में गुरुद्वारा गुरु का ताल के संत बाबा प्रीतम सिंह जी का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है, आयोजकों ने समस्त गुरु नानक नाम लेवा संगत से परिवार सहित पहुंचकर गुरमत समागम की खुशियां प्राप्त करने की अपील की,
प्रेस वार्ता में मौजूद रहे
प्रधान हरपाल सिंह,राजू सलूजा, मलकीत सिंह, श्याम भोजवानी, गुरिंदर सिंह, सुरेंद्र सिंह लवली,देवेंद्र सिंह,इंद्रजीत सिंह,सुरेंद्र सिंह लाड़ी,हरजिंदर कौर, हरविंदर कौर,स्वरन कौर, मनसा सिंह,रानी कालरा,कृपाल सिंह,मनदीप सिंह, सनी सिंह समस्त प्रबंधक कमेटी


0 टिप्पणियाँ