google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 मंगलमय परिवार द्वारा 14 दिसंबर से भागवत कथा आयोजित, संत विजय कौशल महाराज देंगे आशीर्वाद

Ad

Breaking News
Loading...

मंगलमय परिवार द्वारा 14 दिसंबर से भागवत कथा आयोजित, संत विजय कौशल महाराज देंगे आशीर्वाद

 मंगलमय परिवार द्वारा 14 दिसंबर से भागवत कथा आयोजित, संत विजय कौशल महाराज देंगे आशीर्वाद



आगरा। मंगलमय परिवार द्वारा 14 दिसंबर से आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के संदर्भ में एक अति आवश्यक बैठक जयपुर हाउस कार्यालय पर रखी गई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल द्वारा की गई व संचालन महामंत्री राकेश अग्रवाल द्वारा किया गया। बैठक में राकेश अग्रवाल द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई उन्होंने बताया की दिनांक 14 दिसंबर से जयपुर हाउस के श्रीराम पार्क पर परम पूज्य विजय कौशल जी महाराज जी के परम शिष्य श्रीपवन नंदन जी महाराज के मुखारविंद से भागवत कथा का रसपान होगा। उन्होंने बताया की कथा के दौरान किसी भी एक दिन परम पूज्य संत विजय कौशल महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त होगा। उन्होंने तैयारी के संदर्भ में जानकारी दी। उपस्थित सभी सदस्यों ने श्रीमद् भागवत कथा को सफल बनाने के लिए अपने-अपने विचार प्रकट किये। 

पदाधिकारियों ने बताया कि दिनांक 13 दिसंबर को श्री चिंताहरण मंदिर जयपुर से कलश यात्रा प्रातः 9:00 बजे आरंभ होगी और जयपुर हाउस क्षेत्र में भ्रमण करने के बाद में श्रीराम पार्क जयपुर हाउस कथा स्थल पर संपन्न होगी। यह जानकारी मंगलमय परिवार के अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल द्वारा दी गई। बैठक में महेश गोयल, संजय गोयल,  प्रवीन अग्रवाल, विजय गोयल, प्रशांत मित्तल, संजय गुप्ता, निखिल गर्ग, मुकेश नेचुरल, अनिल एडवोकेट, संजीव गोयल, समाजसेवी हेमंत भोजवानी, गौरव बंसल, मुख्य यजमान प्रमोद बंसल, अंजना बंसल, रेखा अग्रवाल, निकिता अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ