गुरु रामदास राखो शरणाई: बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयकारों से गूंजायमान हुआ कैंट स्टेशन
आगरा। गोंदिया, महाराष्ट्र से पावन श्री दरबार साहिब अमृतसर एवं आसपास के ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन कर दस दिवसीय तीर्थ यात्रा से लौट रहे 55 श्रद्धालुओं का जत्था आगरा कैंट स्टेशन पहुंचा। इस अवसर पर गुरुद्वारा दशमेश दरबार, शहीद नगर की संगत ने गुरु रूप संगत के दर्शन कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस किया,
तीर्थ यात्रियों ने श्री गुरु रामदास जी की पावन श्री दरबार साहिब अमृतसर, गुरद्वारा आनंदपुर साहिब, गुरद्वारा मनिकरन साहिब, गुरद्वारा सरहन्द माछीवाडा साहिब गुरद्वारा बाबा अनंद सिंह में माथा टेका तथा धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष सरबत के भले की अरदास की। आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंचने पर संगत ने श्रद्धालुओं का पुष्प मालाओं से स्वागत किया और गुरु का सरोपा भेंट कर सम्मानित किया, इस दौरान पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया गया।
गुरुद्वारा दशमेश दरबार की संगत की ओर से तीर्थ यात्रियों के लिए गुरु का लंगर भी बरताया गया स्टेशन परिसर में 'बोले सो निहाल, सत श्री अकाल' के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से गुरदयाल सिंह, ज्ञानी जोगिंदर सिंह, गुरु सेवक श्याम भोजवानी, सुखपाल सिंह, बलजीत कौर, ओम प्रकाश, धर्म खतवानी, गुरमुख सिंह, हरीश, प्रहलाद, सुरजीत सिंह, अमरजीत सिंह सहित संगत के अन्य सदस्य मौजूद रहे।





.jpeg)



0 टिप्पणियाँ