स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह को मातृ शोक
डॉ एमपीएस ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट्यूशंस के चेयरपर्सन स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह की पूज्य माताजी श्रीमती आशा रानी सिंह (धर्मपत्नी स्व. डॉ. एम.पी. सिंह) का शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, परिचितों एवं क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई है।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए उठावनी का कार्यक्रम सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को सायं 4:00 से 5:00 बजे तक महाराजा अग्रसेन भवन, लोहामंडी-शाहगंज मार्ग, आगरा में आयोजित किया गया है।
शोक संतप्त परिवार में उनके ज्येष्ठ पुत्र स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह व पुत्रवधू नीलम सिंह, कनिष्ठ पुत्र डॉ. अमित चौधरी व पुत्रवधू पिंकी चौधरी सहित पौत्र-पौत्रियां एवं समस्त परिजन शामिल हैं। अनेक गणमान्य लोगों, संबंधियों और शुभचिंतकों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की है।





.jpeg)



0 टिप्पणियाँ