google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 शारदीय नवरात्र पर मां शेरावाली के दरबार में गूंजे जयकारे, भक्तिमय रहा वातावरण

Ad


 



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

शारदीय नवरात्र पर मां शेरावाली के दरबार में गूंजे जयकारे, भक्तिमय रहा वातावरण

 शारदीय नवरात्र पर मां शेरावाली के दरबार में गूंजे जयकारे, भक्तिमय रहा वातावरण



आगरा। शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर शहीद नगर स्थित मां शेरावाली के मंदिर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। नवरात्र के शुभारंभ पर मंदिर को आकर्षक विद्युत रोशनी एवं रंग-बिरंगे फूलों से भव्य रूप से सजाया गया। इस अवसर पर समाजसेवी श्याम भोजवानी ने मां की अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पूजा के दौरान मां भगवती के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं मंगल की कामना की। मंदिर पुरोहिता इंद्रा शर्मा ने बताया कि नवरात्र के नौ दिनों तक मंदिर में प्रातः एवं सायंकाल आरती, पूजा-अर्चना तथा भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालु पूरे नवरात्र मां भगवती की आराधना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। मुख्य रूप से हीरालाल देवनानी, श्याम भोजवानी, डॉ. टी.एम. मेठानी, युधिष्ठिर कोठारी, हरीश शर्मा, जसवंत रामानी, कोमल नाजकानी, मंजू, गोदावरी, रेखा, ईश्वरी, दीपा आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ