google.com, pub-6037649116484233, DIRECT, f08c47fec0942fa0 'दि आइकॉनिक ग्लोबल फाउंडेशन' ने पर्यावरण संरक्षण संगोष्ठी एवं तुलसी पौधे वितरण कर दिया संदेश

Ad


 



https://www.effectivegatecpm.com/q2tv7gwrg?key=e8b5e8428d9526a2e8164b7c0d00476c

Breaking News
Loading...

'दि आइकॉनिक ग्लोबल फाउंडेशन' ने पर्यावरण संरक्षण संगोष्ठी एवं तुलसी पौधे वितरण कर दिया संदेश

 'दि आइकॉनिक ग्लोबल फाउंडेशन' ने पर्यावरण संरक्षण संगोष्ठी एवं तुलसी पौधे वितरण कर दिया संदेश



आगरा। शारदीय नवरात्रे के पावन अवसर पर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सार्थक पहल करते हुए पर्यावरण व समाज सेवा के लिए समर्पित संस्था 'दि आइकॉनिक ग्लोबल फाउंडेशन' द्वारा 'पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरण पर संगोष्ठी के साथ ही तुलसी व पौधों का वितरण 'ग्रीन हाउस, भोगीपुरा, आगरा पर किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य माँ दुर्गा के नव रूपों की आराधना के साथ-साथ प्रकृति संरक्षण और हरियाली संवर्धन का संदेश जन-जन तक पहुँचाना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद चाहर एवं विशिष्ट अतिथि फिल्म प्रोड्यूसर सूरज तिवारी द्वारा माँ दुर्गा के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। प्रमोद चाहर ने अपने संबोधन में कहा कि नवरात्रि आत्मशुद्धि और शक्ति साधना का पर्व है और आज के दौर में प्रकृति का संरक्षण भी अपने आप में एक आराधना है। चन्द्रशेखर शर्मा 'ग्रीन मैन' ने कहा कि हमको अपने-अपने घर में तुलसी व अन्य के पौधे लगाकर धरती माँ को स्वच्छ, हरा-भरा बनाने का प्रयत्न करना चाहिए। संस्थापक/अध्यक्ष अमित लवानियां ने बताया कि 'दि आइकॉनिक ग्लोबल फाउंडेशन' का ध्येय सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संगम है। प्रमेन्द्र शर्मा व डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि सनातन संस्कृति सदैव प्रकृति और पर्यावरण के सह-अस्तित्व की सीख देती है। यतीश लवानियां व विवेक शर्मा ने कहा कि युवा पीढ़ी को पर्यावरण की इस मुहिम में आगे आकर प्रत्येक घर में हरियाली पहुँचाने के प्रयास करने होंगे।

मार्गदर्शक रितु उपाध्याय ने सभी उपस्थितजनों से संस्था के आगामी कार्यक्रमों में साइकिल से आने का आग्रह किया, जिससे पर्यावरण प्रदूषण कम किया जा सके। चतुर्भुज तिवारी व संजीव कटारिया द्वारा सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के अंत में तुलसी व अन्य पर्यावरण के अनुकूल पौधों का वितरण किया गया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. असीम आनंद द्वारा दिया गया। व्यवस्थाएं अभिषेक बंसल द्वारा संभाली गईं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ