हरि बोल ट्रस्ट के 'नवरात्रि डांडिया' में मचा धमाल, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पारंपरिक परिधानों में बिखेरा गरबा का जलवा
*लाइव डीजे 'रास-ए-नवरात्रि नाइट्स' की धुनों पर थिरका आगरा; सिंगर काजल यादव और एंकर राशिद ने बांधा समां*
आगरा। शहर के कमला नगर स्थित रमन वाटिका में हरि बोल ट्रस्ट द्वारा आयोजित भव्य 'नवरात्रि डांडिया धमाल' बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक महोत्सव में 'रास-ए-नवरात्रि नाइट्स' के तहत लाइव डीजे और गरबा का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने पारंपरिक गुजराती व राजस्थानी परिधानों में सज-धजकर भाग लिया। डांडिया की सुरीली धुनों पर देर रात तक पूरा पंडाल थिरकता रहा। इस सफल और यादगार उत्सव को लेकर शहरवासियों में भारी उत्साह देखने को मिला।
*दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ, नामचीन कलाकारों ने बांधा समां*
महोत्सव का विधिवत शुभारंभ माता रानी की भव्य प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुआ। मुख्य अतिथिगण और मुख्य संरक्षकों में शामिल सुरेश चंद्र गर्ग (तपन ग्रुप), मुरारी प्रसाद अग्रवाल (एकता बिल्डर), भाजपा महानगर उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता, शगुन बंसल, गोरव पोद्दार, संस्थापक अध्यक्ष ममता सिंघल, सलाहकार राजीव अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज सिंघल और कार्यक्रम अध्यक्ष मयंक अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उत्सव को यादगार बनाने के लिए देश के कई नामचीन कलाकारों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं। मुख्य आकर्षणों में मशहूर एंकर राशिद और एंकर ज्योति शर्मा ने अपने अनूठे अंदाज से दर्शकों को बांधे रखा, वहीं जानी-मानी सिंगर काजल यादव और सिंगर गुड्डू भारती ने अपनी सुरीली आवाज से समां बांध दिया। डांडिया और गरबा के साथ-साथ पंडाल में बनाए गए आकर्षक सेल्फी प्वाइंट, मजेदार गेम्स, एक्साइटिंग गिफ्ट्स और अनलिमिटेड लजीज व्यंजनों के स्टॉल्स भी आगंतुकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों एवं शहर के गणमान्य लोगों का हरि बोल ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा उनका भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया।
*हरि बोल ट्रस्ट की टीम और महिला विंग ने संभाली व्यवस्थाएं*
विशाल आयोजन को सफल बनाने के लिए हरि बोल ट्रस्ट की टीम ने शानदार प्रबंधन किया। पूरी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने में संस्थापक अध्यक्ष ममता सिंघल, सलाहकार राजीव अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज सिंघल, कार्यक्रम अध्यक्ष मयंक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मोहन अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष संतोष गुप्ता, महामंत्री विक्की गोयल, कोषाध्यक्ष गौरव बंसल, उपाध्यक्ष हरीश पंजवानी व कमल गोलानी और मंत्री सतीश तोमर व सौरभ सिंघल, संजय पाराशर, यश अग्रवाल और संरक्षक डोली अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, दीप्ति गुप्ता, विनीता अग्रवाल, शशि गुप्ता, संगीता पोद्दार, महामंत्री चांदनी बंसल, कोऑर्डिनेटर श्वेता मित्तल, उपाध्यक्ष मीना गर्ग, राजकुमारी अग्रवाल और सीमा अग्रवाल, अंजू अग्रवाल आदि ने सभी व्यवस्थाओं को बेहद खूबसूरती से संभाला और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया।





0 टिप्पणियाँ