56 भोग मनोरथ की सफलता के लिए गोवर्धन में गिरिराज जी महाराज के समक्ष लगाई अरदास
कार्ष्णि गुरु हरि ओम महाराज के सानिध्य में हुआ पंचामृत अभिषेक, फूल बंगले में विराजे गिरिराज जी
आगरा। श्री गिरिराज जी सेवक मंडल परिवार, आगरा की ओर से 20 और 21 दिसंबर को आयोजित होने वाले दो दिवसीय 56 भोग मनोरथ की सफलता की कामना के साथ रविवार को गोवर्धन में श्री गिरिराज जी महाराज के समक्ष अरदास अर्पित की गई। इस दौरान भक्तों ने गिरिराज जी महाराज का विधि-विधान से पूजन कर आयोजन निर्विघ्न संपन्न होने की प्रार्थना की।
कार्ष्णि गुरु हरि ओम महाराज के सानिध्य में संस्था के चरण सेवक अजय गोयल, मनोज कुमार गर्ग, श्याम माहेश्वरी, पवन कुमार अग्रवाल, मनीष गोयल एवं नितिन गोयल ने श्री गिरिराज जी की शिला का पंचामृत अभिषेक किया और उन्हें श्रृंगार धारण कराया। इसके पश्चात श्री गिरिराज जी महाराज को भव्य फूल बंगले में विराजित कर आरती की गई। आरती के बाद उपस्थित भक्तों को प्रसादी वितरित की गई। पूरे आयोजन में श्रद्धा और भक्ति का भाव दिखाई दिया।
इस अवसर पर अभिषेक सिंघल, आरएस गुप्ता, मनीष बंसल, अंकुश मित्तल, कपिल गर्ग, संजीव कुमार, राकेश गर्ग, विष्णु गोयल, नरेश गर्ग, आरके श्रोत्रिय, उर्मिला माहेश्वरी, मनीषा गोयल, निधि अग्रवाल, सोनिया अग्रवाल, सिल्की मित्तल एवं अर्चना अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।



0 टिप्पणियाँ