पूज्य सिंधी पंचायत शास्त्रीपुरम के चुनाव संपन्न, भजनलाल प्रधान बने अध्यक्ष
सिंधी सेंट्रल पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी एवं उपाध्यक्ष जगदीश डोडानी की निगरानी में हुई चुनाव प्रक्रिया
आगरा। पूज्य सिंधी पंचायत, शास्त्रीपुरम के अध्यक्ष पद के लिए रविवार, 11 अक्टूबर को मानसिंह पैलेस में चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। चुनाव में भजनलाल प्रधान ने जीत हासिल कर अध्यक्ष पद पर अपना स्थान बनाया। चुनाव में कुल 164 वोट पड़े। इनमें भजनलाल प्रधान को 90 वोट तथा भारत वाधवाणी को 72 वोट प्राप्त हुए। दो मतों पर सही मोहर नहीं लगने के कारण उन्हें निरस्त कर दिया गया। शेष मतों के विवरण की पुष्टि निर्वाचन अभिलेखों से की जानी है।
चुनाव प्रक्रिया सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सोनी एवं उपाध्यक्ष जगदीश डोडानी की निगरानी में संपन्न हुई। चुनाव संपन्न कराने में चुनाव अधिकारी तीर्थंदास वरलानी, एम.डी. चावला एवं नरेश बत्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष भजनलाल प्रधान ने समस्त सिंधी समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने सिंधी समाज को मजबूत बनाने, समाज के लोगों को एकजुट करने तथा सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा से काम करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सिंन्धी सेंट्रल पंचायत अध्यक्ष चंद्रकाश सोनी ने व शास्त्रीपुरम पूर्व अध्यक्ष हर्ष असनानी ने भजनलाल प्रधान को जीत की शुभकामनाएं दीं तथा चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने वाले अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
निर्वाचन पदाधिकारियों के रूप में अशोक कुमार वास्वानी, मधु जेठानी एवं श्रीमती सुषमा सिंह ने भी अपनी जिम्मेदारी निभाई। नरेंद्र झामनानी, मीडिया प्रभारी सागर चावला, तरुण कुमार, मनोहरलाल बसंतानी, अशोक सोनी, राजकुमार चग्लानि, नानकचंद, हेमंत जेठानी, हर्षित कुमार, मनीष हेमानी, मनीष गेहानी, मनीष असरानी, धर्मेंद्र रामत्री आदि सभी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया।





.jpeg)



0 टिप्पणियाँ