फिल्मी हस्तियों के बीच 8वें ग्लोबल ताज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के पोस्टर का विमोचन
फ़िल्म स्टार ममता कुलकर्णी फेस्टिवल का मुख्य आकर्षण होंगीं: सूरज तिवारी
मुंबई। आगरा में आयोजित होने जा रहे 8वें ग्लोबल ताज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 के पोस्टर का विमोचन मुंबई स्थित संस्कृति प्रोडक्शन हाउस में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी में किया गया। प्रसिद्ध गीतकार सुधाकर शर्मा के साथ फिल्म जगत से जुड़े कलाकारों एवं रचनाकारों ने संयुक्त रूप से फिल्म फेस्टिवल के पोस्टर का विधिवत अनावरण किया। इस अवसर पर फिल्म फेस्टिवल के फाउंडर एवं फेस्टिवल डायरेक्टर सूरज तिवारी, संस्कृति प्रोडक्शन के जितेंद्र शर्मा, प्रसिद्ध गीतकार सुधाकर शर्मा, अभिनेता ईशान नकवी, अभिनेता एवं लेखक हेमेंद्र दंडोतिया, निर्देशक सनी कपूर, अभिनेता रामा मेहरा, सुरभि आर्या, अभिनेत्री रूबी आनंद, संस्कृति प्रोडक्शन की निदेशक रूपाली शर्मा सहित फिल्म एवं मीडिया जगत से जुड़े अनेक लोग उपस्थित रहे।
फेस्टिवल डायरेक्टर सूरज तिवारी ने बताया कि आगरा में 16, 17 एवं 18 नवंबर को आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में भारत सहित करीब 20 देशों की फिल्मों की सहभागिता रहेगी। फेस्टिवल में फीचर फिल्म, शॉर्ट फिल्म, डॉक्यूमेंट्री, एनीमेशन फिल्म, एआई फिल्म एवं म्यूजिक वीडियो सहित विभिन्न श्रेणियों की फिल्मों का प्रदर्शन आगरा में किया जाएगा।
सूरज तिवारी ने बताया कि इस वर्ष फिल्म फेस्टिवल का विशेष आकर्षण प्रसिद्ध अभिनेत्री ममता कुलकर्णी होंगी। उनके साथ फिल्म जगत की कुछ अन्य चर्चित हस्तियों की भी उपस्थिति रहेगी। फेस्टिवल के दौरान कलाकारों और फिल्म जगत से जुड़े विशेषज्ञों के साथ पैनल डिस्कशन एवं संवाद सत्र भी आयोजित किए जाएंगे, जिनमें अभिनय, सिनेमा और फिल्म निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी। मुंबई में आयोजित पोस्टर विमोचन कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अतिथियों ने फिल्म फेस्टिवल की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं और सिनेमा, संस्कृति एवं रचनात्मकता को बढ़ावा देने वाले ऐसे आयोजनों को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों की मौजूदगी में 8वें ग्लोबल ताज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के पोस्टर का औपचारिक विमोचन किया गया।





.jpeg)



0 टिप्पणियाँ